फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   चार माह में भी नहीं पहुंचे टाइगर रिजर्व में हाथी

चार माह में भी नहीं पहुंचे टाइगर रिजर्व में हाथी

Sat, 11 Nov 2017 08:02 PM IST
Updated Sat, 11 Nov 2017 08:02 PM IST
विज्ञापन
चार माह में भी नहीं पहुंचे टाइगर रिजर्व में हाथी
elephent - फोटो : amar ujala
टाइगर रिजर्व के लिए शासन से चार हाथी दिए जाने को मंजूरी मिली थी। इसकी प्रक्रिया पिछले चार माह से चल रही है लेकिन अभी तक टाइगर रिजर्व को हाथी नहीं मिले हैं। हाथियों को मंगाने के लिए ई-टेडर कर ट्रांसपोर्टर का निर्धारण किया जा रहा है। चार हाथियों को लाने में 28 लाख अधिक खर्च होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

पीलीभीत के जंगलों को करीब तीन साल पूर्व टाइगर रिजर्व घोषित किया गया था। इन तीन सालों में टाइगर रिजर्व को सुरक्षा और संसाधन उपलब्ध कराए जाने थे, लेकिन अभी तक आधे अधूरे संसाधनों से ही काम चलाया जा रहा है। अबतक जंगल से सटे क्षेत्रों में बाघ के हमलों में 19 लोगों की मौत हो चुकी है। इन हमलों के दौरान खूनी बाघ को पकड़ने एवं सर्च आपरेशन के लिए दुधवा से चार हाथी मंगाने पड़े थे। इससे पूर्व में भी गई बार दुधवा से हाथी मंगाए गए। इस पर 16 अगस्त को मुख्यमंत्री के पीलीभीत दौरे के बाद शासन ने टाइगर रिजर्व को चार हाथी मुहैया करने को स्वीकृति दी थी। दरअसल शासन ने कर्नाटक से 12 हाथी खरीदे हैं जिनमें आठ दुधवा नेशनल पार्क और चार पीलीभीत टाइगर रिजर्व को मिलने हैं। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद वन विभाग ने इसे मंगाने की तैयारियां शुरू की। एनटीसीए से अनुमति लेने के बाद कर्नाटक से हाथियों को मेडिकल परीक्षण कराने सहित तमाम औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। इसी माह के चारों हाथी के पीलीभीत पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

कर्नाटक से चार हाथियों को मंगवाने में सबसे बड़ी दिक्कत परिवहन को लेकर हो रही है। कई राज्यों से होकर गुजरने और इस दौरान रात्रि विश्राम करने के लिए विभाग को रास्ते में पड़ने वाले सभी राज्यों से एनओसी लेनी पड़ रही है। इसके साथ ही ट्रांसपोर्ट के लिए ई-टेंडर जारी किया गया है। माना जा रहा है कि हाथियों के कर्नाटक से पीलीभीत पहुंचने तक 28 लाख से अधिक खर्च आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रहने खाने को भी जारी होगा बजट
शासन से अनुमति मिलने के बाद हाथियों को मंगाने की प्रक्रिया अंतिम दौर में चल रही है लेकिन स्थानीय स्तर पर उनके रहने खाने के लिए अभी कोई व्यवस्था नहीं की गई है। दरअसल शासन से इसके लिए अभी अलग से कोई बजट नहीं दिया गया है। संभवत: हाथियों के आने बाद ही बजट जारी होगा।

कर्नाटक से 12 हाथी मंगाए जा रहे हैं जिसमें चार पीलीभीत टाइगर रिजर्व को मिलेंगे। प्रक्रिया चल रही है जल्द हाथी पीलीभीत पहुंचेंगे।
विनोद कृष्ण सिंह, वन संरक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed