{"_id":"59b2a77a4f1c1be87f8b50b1","slug":"181504880506-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज लेकर नहीं, सरकार ने खर्च कम कर किसानों का माफ किया कर्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्ज लेकर नहीं, सरकार ने खर्च कम कर किसानों का माफ किया कर्जा
Updated Fri, 08 Sep 2017 07:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। फसल ऋण मोचन योजना के तहत शुक्रवार को समारोह पूर्वक किसानों को प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि प्रभारी/ सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने 5250 किसानों को प्रमाण पत्र बांटे। इस मौके पर उन्होंने कहा की ऋण माफी का पैसा कहीं से उधार नहीं लिया गया और न ही पैसा कहीं से मिला है। यह वो पैसा है जो सरकार ने पूर्व की सरकारों की तरह खर्चा न करके किसानों को लाभ दिया है।
मंडी परिसर में आयोजित समारोह के लिए चार पंडाल में 21 सेक्टर बनाए गए। जिसमें मरौरी, ललौरीखेड़ा व अमरिया ब्लाकों के किसान मौजूद रहे। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री ने दीप जलाकर किया। इस मौके पर बा स्कूल की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इसके बाद डीएम शीतल वर्मा ने योजना के बारे में विस्तार से बताया। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि देश के अन्नदाता की खुशहाली में हम सबकी खुशहाली है। किसानों ने भाजपा की सरकार बनाकर जो भरोसा किया है, उसको देखते हुए सरकार की पहली ही कैबिनेट की बैठक में किसानों का ऋण माफ करने की मंजूरी मिल गई। कहा कि जिले में 92 करोड़ 51 लाख 52 हजार 450 रुपये से 13748 किसानों का ऋण माफ किया जाएगा। जो तीन चरणों में होगा। शुक्रवार को पहले चरण में 34 करोड़ 86 लाख 18 हजार 470 रुपये से 5250 किसानों को लाभान्वित किया गया। उन्होंने कहा कि आज का दिन हमारे लिए स्मरणीय दिन होगा, क्योंकि जो वादा किसानों से किया था आज पूरा हो रहा है। सरकार सबका साथ सबका विकास पर कार्य करती है। सरकार ने पूरे प्रदेश में 36 हजार करोड़ रुपये का कर्जमाफी की योजना बनाई है। उन्होंने कहा कि इतना बड़ा खर्च हमारी सरकार ने भ्रष्टाचार व कागजी योजनाओं में हो रहे खर्च को समाप्त कर किसानों को इसका लाभ दिया।
बरखेड़ा विधायक किशन लाल राजपूत ने कहा कि सरकार भारत व प्रदेश सरकार दोनों किसानों का हित चाहतीं है। शहर विधायक संजय गंगवार ने कहा कि अन्य पार्टियों को किसानों की याद सिर्फ चुनाव के समय आती है, लेकिन भाजपा सिर्फ किसान, मजदूूर व गरीबों को ध्यान में रखते हुए ही चुनाव लड़ती है। सरकार उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाना चाहती है। बीसलपुर विधायक रामसरन वर्मा ने कहा कि किसानों की ही बदौलत भारत एक ऐसा देश है जिसे सोने की चिड़िया कहा जाता है। समारोह में जिलाध्यक्ष के प्रतिनिधि महामंत्री अमित बाल्मीकि, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. डीके सिंह एडीएम व सभी एसडीएम, विवेक वर्मा, रामसरन बाल्मीकि, अनिल वर्र्मा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
000
बीसलपुर व पूरनपुर 4081 किसान होंगे लाभान्वित
पहले चरण में प्रमाण पत्रों का वितरण होने के बाद अब नौ सिंतबर को बीसलपुर में 2043 किसानों को व 11 सितंबर को पूरनपुर में 2038 किसानों को फसल ऋण मोचन योजन के प्रमाण पत्रों का वितरण किया जाएगा। जिसमें 57 करोड़ 64 लाख 93 हजार 980 रुपये का कर्ज किसानों का माफ होगा।
000
मंत्री जी ने किसानों की तीन घंटे की कराई परीक्षा
मंडी में आयोजित कार्यक्रम में प्रमाण पत्र लेने पहुंचे किसानों को कई घंटे तक इंतजार करना पड़ा। हालांकि प्रशासन ने किसानों का पूरा ख्याल रखते हुए समय पर खाना पानी उपलब्ध होता रहा। समारोह सुबह 11 बजे शुरू होने वाला था, लेकिन मंत्री जी ने किसानों की पूरी तीन घंटे परीक्षा ली और लगभग ढाई बजे समारोह में पहुंचे।
000
सुरक्षा ऐसी की परिंदा भी पर न मार पाए
समारोह की सुरक्षा का विशेेष ध्यान रखा गया। जिससे समारोह स्थल के चारों ओर डबल बैरीकेडिंग की गई। गेट पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। स्थल के आसपास भी बड़ी संख्या में फोर्स तैनात रहा। समारोह स्थल को पूरी तरह सुरक्षा कवच में रखा गया।
---