{"_id":"65f0c1d377251bbd7f035be4","slug":"173-lakh-cheated-in-the-name-of-pradhan-mantri-awas-yojana-pilibhit-news-c-122-1-sbly1042-114923-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर 1.73 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर 1.73 लाख ठगे
Wed, 13 Mar 2024 02:27 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 13 Mar 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत चार लाख 60 हजार रुपये दिलाने के नाम पर निगोही के ढकिया तिवारी गांव निवासी ऋषभ सिंह से साइबर ठगों ने ऑनलाइन एक लाख 73 हजार रुपये ठग लिए। उनकी तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
ऋषभ सिंह 12वीं के छात्र हैं। उन्होंने 29 फरवरी को एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 21 फरवरी को उनके पास नितिन और शिवम पाल के नाम से अलग-अलग तीन नंबरों से कॉल आई। कहा कि वह लोग लखनऊ से बोल रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत चार लाख 60 हजार रुपये स्वीकृत होने के बारे में बताया। ठगों ने उन्हें भरोसे में लेते हुए आवेदन शुल्क के रूप में 2500 रुपये ले लिए।
इसके बाद गुमराह करते हुए 23 फरवरी तक एक लाख 73 हजार रुपये बैंक खाते में फोन-पे के जरिये डलवा लिए। रुपये वापस मांगने पर दोबारा से पांच हजार रुपये की मांग की। ठगी का अहसास होने पर एसपी के पास पहुंचे। एसपी के निर्देश पर साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है।