{"_id":"5c5dc20bbdec2259e364e85e","slug":"171549648395-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेमेंट मिलेगा बाद में, पहले बाबू को ठेकेदार से चाहिए कमीशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेमेंट मिलेगा बाद में, पहले बाबू को ठेकेदार से चाहिए कमीशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। सड़क निर्माण कार्य के लिए पेमेंट कराने पहुंचे ठेकेदार से पीडब्ल्यूडी के एक लिपिक ने पहले टालमटोल की। कई चक्कर लगाने के बाद जब ठेकेदार ने कारण पूछा तो उससे कमीशन की मांग कर दी। ठेेकेदार के इंकार करने पर बाबू ने तकनीकी कमियां निकालकर भुगतान रोक दिया। स्थानीय अधिकारियों के न सुनने पर अब ठेकेदार ने मुख्यमंत्री से शिकायत की है।
सार्थक एसोसिएट्स की ओर से मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि इस फर्म द्वारा लोक निर्माण विभाग के टेंडर पर पीलीभीत से भरा पचपेड़ा संपर्क मार्ग का निर्माण कराया जा रहा है। वर्क चार्ट के अनुसार प्रथम चरण का काम पूरा कर दिया गया है। अभियंताओं ने निरीक्षण के बाद भुगतान की संस्तुति भी कर दी है, लेकिन डिवीजनल अकाउंटेंट कमीशन न देने पर भुगतान लटकाए है।