{"_id":"5c5714ebbdec224e0121d6f5","slug":"171549210859-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुलशरीफ में उठे हजारों हाथ, मुल्क व कौम की तरक्की को मांगी दुआएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुलशरीफ में उठे हजारों हाथ, मुल्क व कौम की तरक्की को मांगी दुआएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरिया। हजरत सूफी मकसूद हसन शाह के चल रहे चार दिवसीय सालाना उर्स का रविवार को कुलशरीफ के साथ समापन हो गया। जिसमें मुल्क और कौम की तरक्की के लिए हाथ उठाकर दुआ मांगी गई।
क्षेत्र के गांव धुंधरी में खानकाह हसनी मकसूदी जहांगीरी में एक फरवरी से दरगाह मकसूदुल औलिया के सज्जादानशीन हजरत सूफी शाकिर हुसैन मियां की जेरे सरपस्ती में पांचवें सालाना उर्से पाक का आगाज हुआ था। इधर रविवार को कुल शरीफ की रस्म अदा की गई। जिसमें पीराने कलियर शरीफ के सज्जादानशीन हजरत कासिम मियां, पानीपत के सज्जादानशीन हजरत निसार मियां, दरगाह भैंसोड़ी शरीफ के शाहनवाज मियां ने कुल शरीफ में शिरकत की। हाफिज हिसामुद्दीन, शरीफ अहमद, हाफिज मोहम्मद अकरम, फरमूद आलम, रियाज अहमद, हाफिज शादाब अहमद ने नात और मनकबत पेश कर सरकार की शान में कलाम पेश किए। इससे पूर्व कुल शरीफ का आगाज हाफिज कारी मौलाना सूफी अजीमुद्दीन मकसूदी ने कुरान शरीफ की आयते करीमा की तिलावत से किया। जिसमें दुरूद शरीफ, शजरा शरीफ और सलातो सलाम पढ़ा गया। महफिल-ए-शमां का भी प्रोग्राम हुआ। साहिबे सज्जादानशीन सूफी शाकिर हुसैन मियां ने मुल्क और कौम की तरक्की के लिए दुआ फरमाई। इस मौके पर प्रधान बशीर अहमद, सज्जाद हुसैन, सूफी मरगूब हुसैन, मोहम्मद जीशान, सूफी असलम मकसूदी, सूफी रियाज अहमद, जमील अहमद समेत बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे।