{"_id":"5bc8e6d9bdec22695f5f2873","slug":"171539892953-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामलीला के आयोजन में हर समाज का सहयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामलीला के आयोजन में हर समाज का सहयोग
Updated Fri, 19 Oct 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
हम बचपन से ही सुन रहे है कि हिंदु, मुस्लिम, सिख, ईसाई आपस में हैं भाई भाई। ऐसा ही कुछ देखने को मिला खेकड़ा की रामलीला में। खेकड़ा की रामलीला में खास बात यह है कि इसमें मुख्य किरदारों में हिंदू धर्म के अलावा हर समाज के लोग शामिल हैं। रामलीला में पवन पुत्र हनुमान की भूमिका मनोज जैन निभा रहे है। मनोज जैन का कहना है कि अगर कोई मुझसे कहेगा कि मैं हनुमान का किरदार नहीं निभा सकता क्योंकि मै एक जैन परिवार से हूं, मै कहुंगा कि क्यों नहीं कर सकता, सबसे पहले मैं एक इंसान हूं। कहा कि यह बहुत बड़ी बात है कि सभी धर्म के लोग एक साथ आए है। सबका धर्म एक है। प्रधान पुनीत शर्मा का कहना है कि उनकी रामलीला में सभी समाज के लोगों सहयोग करते हैं। सिख समाज के शिक्षक राज कुमार सिंह रामलीला में स्टेज सज्जा में सहयोग करते है। मुस्लिम समाज से कई युवक आतिशबाजी, लंका दहन, रावण दहन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अनीश खान का परिवार कई साल से रावण का पुतला बनाता है। दुर्गा अष्टमी की यात्रा में देवी का पंखा बनाते हैं। हनुमान बने मनोज जैन के साथ पूरा जैन समाज रामलीला से जुड़ा रहता है। रामलीला कमेटी में संजीव जैन उप प्रधान के पद पर है। नितिन जैन विगत वर्ष रामलीला कमेटी के प्रधान रहे।