{"_id":"5bc0af14bdec22694517c85a","slug":"171539354388-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआईओएस को मिला बीएसए का अतिरिक्त कार्यभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआईओएस को मिला बीएसए का अतिरिक्त कार्यभार
Updated Fri, 12 Oct 2018 07:56 PM IST
विज्ञापन
12पीबीटीपी 8
डीआईओएस को मिला बीएसए का अतिरिक्त कार्यभार
जिम्मेदारी मिलते ही खंड शिक्षा अधिकारियों की ली बैठक
पीलीभीत। डीएम के निर्देश पर डीआईओएस संतप्रकाश ने शुकवार को बीएसए कार्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। देर शाम उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारियों की बैठक कर उन्हें शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए।
शासन ने राज्यपाल के निर्देश पर जिले में तैनात चल रहे बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. इंद्रजीत प्रजापति को जनप्रतिनिधियों के प्रोटोकॉल की अवेहलना करने समेत विभिन्न आरोपों के चलते नौ अक्तूबर को निलंबित कर दिया था। बीएसए के निलंबन के बाद यहां किसी को इस पद का प्रभार नहीं दिया गया। इसकी वजह से विभागीय काम प्रभावित हो रहा था। शुक्रवार को डीएम डॉ. अखिलेश कुमार मिश्र ने डीआईओएस संतप्रकाश को बीएसए कार्यालय का अतिरिक्त कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए। इसके बाद डीआईओएस ने शुक्रवार दोपहर बीएसए कार्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने जिला समन्वयक राकेश पटेल, लिपिक सौरभ सक्सेना समेत अन्य कर्मचारियों से योजनाओं के बाबत जानकारी ली। देर शाम उन्होंने डीआईओएस कार्यालय में सभी बीईओ की बैठक बुलाई। उन्होंने हाउस होल्ड सर्वे की प्रगति रिपोर्ट के साथ शासन द्वारा फर्जी शिक्षकों के संबंध में मांगी जानकारी के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों को अपने विकास खंडों की अलग-अलग रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। बैठक में सभी खंड शिक्षा अधिकारी मौजूद रहे।