फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   बाघ को आंगन में टहलता देख छूटे परिवार के पसीने

बाघ को आंगन में टहलता देख छूटे परिवार के पसीने

Tue, 25 Sep 2018 11:17 PM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
बाघ को आंगन में टहलता देख छूटे परिवार के पसीने
25 पीबीटीपी 20
विज्ञापन


बाघ को आंगन में टहलता देख छूटे परिवार के पसीने
मचाया शोर तो नदी की तरफ चला गया बाघ
अमरिया। भूड़ा गांव में बाघ ने दस्तक देकर ग्रामीणों को दहशत में डाल दिया। परिवारीजनों ने मकान के आंगन में बाघ को टहलता देखा तो उनके होश उड़ गए। इसके बाद बाघ तो कुछ देर में चला गया लेकिन दहशतजदां परिजन रात भर जागते रहे। दूसरे दिन सूचना मिलने पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच जानकारी जुटाई और अलर्ट रहने को कहा।

तहसील क्षेत्र के भूड़ा गांव निवासी गोरा मसी व अमरीक सिंह ने बताया कि सोमवार की रात वह परिवार के साथ घर में सो रहे थे। इसी बीच बाघ नदी किनारे झाडिय़ों से निकल कर उनके आंगन में पहुंच गया। नजदीक में ही पशुशाला में बंधे जानवर शोर करने लगे। इस पर जागे परिवार के लोगों की नजर आंगन में विचरण कर रहे बाघ पर पड़ी तो धड़कनें तेज हो गई। बाघ के जानवरों के नजदीक पहुंचते ही परिवार वालों ने शोर मचा दिया। इस पर बाघ अमरीक मसी के घर के पास से कैलाश नदी की ओर वापस चला गया। मंगलवार दोपहर सूचना मिलने पर पहुंचे। इस पर वन विभाग के अमरिया बीट प्रभारी शैलेंद्र कुमार, चेतन कुमार ने मौके पर पहुंच जानकारी जुटाई और बाघ के पगचिहन ट्रेस किए। बाघ की दस्तक के बाद से ग्रामीण दहशतजदां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed