फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   विधान में भाग लेने से कष्ट से मुक्ति संभव - आर्यिका श्री

विधान में भाग लेने से कष्ट से मुक्ति संभव - आर्यिका श्री

Mon, 10 Sep 2018 01:40 AM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
विधान में भाग लेने से कष्ट से मुक्ति संभव - आर्यिका श्री
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

धरणेंद्र पदमावती धाम जैन मंदिर में चल रहे भक्ताम्बर विधान में आर्यिका 105 सरस्वती माता जी ने कहा कि विधान में भाग लेकर अर्ध्य चढ़ाने से मनुष्य को संकट से मुक्ति मिलती है।
खेकड़ा नगर में बड़ागांव मार्ग पर निर्भय एंकलेव स्थित श्री धरणेंद्र पदमावती धाम जैन मंदिर में आर्यिका श्री 105 सरस्वती माता जी के सानिध्य में 48 दिवसीय भक्ताम्बर मंदिर विधान चल रहा है। भगवान पार्श्वनाथ की आराधना अर्ध्यों के समक्ष चल रही है। रविवार को आयोजित भक्ताम्बर विधान के 22वें दिन भक्तों ने सुबह के समय आर्यिका 105 सरस्वती माता जी की आरती की। माता जी ने भक्तों को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

इस धर्म सभा में सरस्वती माता जी ने कहा कि इन 44 अर्ध्यों का अपना एक अलग ही महत्व होता है। यह विधान रिद्वी सिद्वी प्राप्त करने के लिए है। जो लोग आस्था के साथ इस विधान में नियमित भाग लेते हैं, उनको संकट से मुक्ति मिल जाती है। और सभी मनोकामना पूर्ण होती है। सच्चे मन से भक्ति से ही मनुष्य को शक्ति की प्राप्ति होती है। मनुष्य को सदैव धर्म मार्ग पर चल अपने जीवन को कष्ट मुक्त कर सार्थक बनाना चाहिए। तभी मानव कल्याण संभव है। इस दौरान जनेश्वर दयाल जैन, अनिल जैन, वीना जैन, सुषमा जैन, रीना जैन, अनुराधा जैन, पिंकी जैन, दीपा जैन, सीमा जैन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed