फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   नेता ले रहे तीन-तीन पेंशन, कर्मचारियों का हो रहा शोषण

नेता ले रहे तीन-तीन पेंशन, कर्मचारियों का हो रहा शोषण

Wed, 29 Aug 2018 11:53 PM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
नेता ले रहे तीन-तीन पेंशन, कर्मचारियों का हो रहा शोषण
29 पीबीटीपी 3, 12, 19
विज्ञापन



नेता ले रहे तीन-तीन पेंशन, कर्मचारियों का हो रहा शोषण
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर जिले भर में कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार
शहर समेत पूरनपुर, बीसलपुर, अमरिया, कलीनगर में हुए धरना प्रदर्शन
क्रासर...
बेसिक स्कूलों में रहा चॉक डाउन, नहीं हुई पढ़ाई
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर जिले भर में राज्य कर्मचारियों ने प्रांतीय आह्वान पर कार्य बहिष्कार कर नारेबाजी कर धरना दिया। विभिन्न विभागों में कर्मचारियों ने कार्यालयों में उपस्थिति दर्ज कराकर कार्य बहिष्कार किया, वहीं शिक्षकों ने स्कूलों में उपस्थिति दर्ज कर चाक डाउन रखा और धरना स्थल पर पहुंचकर धरना दिया। आंदोलनरत कर्मचारियों ने मांग पूरी न होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।
कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच के प्रांतीय आह्वान पर जिले भर के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार व धरना प्रदर्शन के तहत बुधवार को कार्यालयों में हाजिरी तो लगाई लेकिन कार्य नहीं किया। दोपहर करीब 12 बजे जिले भर के कर्मचारी टनकपुर हाईवे स्थित नेहरू पार्क में इकट्ठा होना शुरू हो गए। यहां कर्मचारियों ने पेंशन बहाली मंच के बैनर तले नारेबाजी कर धरना दिया। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय संविधान में समानता का अधिकार है। कर्मचारियों की पेंशन समाप्त कर दी गई और शेयर बाजार पर आधारित नई पेंशन स्कीम थोप दी गई। एक विधान परिषद सदस्य एक दिन का सदस्य बन जाता है और वही विधानसभा का सदस्य के बाद लोकसभा का सदस्य भी बन जाता है। इस तरह नेता तीन-तीन पेंशन ले रहे हैं लेकिन कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। कहा गया कि 31 अगस्त तक कार्य बहिष्कार व धरना प्रदर्शन जारी रहेगा, फिर भी सरकार नहीं चेती तो आठ अक्तूबर को लखनऊ में प्रांतीय नेताओं के निर्देशानुसार धरना प्रदर्शन किया जाएगा। धरना संयोजक अरविंद सक्सेना की अध्यक्षता में हुआ। धरना देने वालों में वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरीओम चौधरी, महामंत्री अशोक कुमार, संयुक्त मंत्री अनूप कुमार, पवन कुमार, संतोष तिवारी समेत विभिन्न विभागों के कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन

पूरनपुर। पुरानी पेंशन बहाली की मांग पूरी न होने के विरोध में शिक्षकों व अन्य विभाग के कर्मचारियों ने बुधवार को कार्य बहिष्कार किया और तहसील परिसर में एकत्र हुए शिक्षकों ने नारेबाजी कर धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने मांग पूरी न होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी। धरना प्रदर्शन में प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष रामाधार पांडेय, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के अध्यक्ष बृजेश शुक्ला, अमीन संघ के अध्यक्ष विश्वपाल सिंह, सत्यप्रकाश शुक्ला, वीरपाल सिंह, सूर्य प्रकाश गंगवार, हरिओम पांडेय, बृजेंद्र पांडेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीसलपुर। कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच के बैनर तले बेसिक शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाल न किए जाने से क्षुब्ध होकर पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में तीन दिवसीय धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार तहसील क्षेत्र के बेसिक शिक्षकों ने बुधवार दोपहर पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में नारेबाजी कर धरना दिया। धरना स्थल पर हुई सभा में आंदोलन की अग्रिम रणनीति बनाई गई। बैठक में तय हुआ कि पेंशन बहाली मंच अधिकारियों कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल न होने तक आंदोलन जारी रखेगा। धरने देने वालों में पूर्व माध्यमिक विद्यालय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मुकेश अवस्थी, भूविंदर वीर, चंद्रशेखर, संजीव गंगवार, हरीओम अवस्थी, रामऔतार, अशोक कुमार, जितेंद्र पाल, धीरेंद्र कुमार, सुरेंद्रपाल, जितेंद्र गंगवार, अवधेश गंगवार, उमेश मिश्रा, विशाल सक्सेना, संतोष कुमार, राजेश कुमार, मुईन खां समेत कई शिक्षक शामिल रहे।
अमरिया। पुरानी पेंशन योजना बहाली की मांग को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग समेत कई अन्य विभागों ने कर्मचारियों ने तहसील परिसर में नारेबाजी कर धरना दिया। धरना देने वालों में मंच के सहसंयोजक लालाराम भारती, तहसील अध्यक्ष मोहम्मद अतहर, अनिल पांडेय, प्राथमिक शिक्षा संघ अध्यक्ष मियां मोहम्मद मुनाजिर, संग्रह अमीन संघ के अध्यक्ष राम सिंह, अंकित कुमार, अतहर हुसैन, मोहम्मद तारिक खां, महिपाल सिंह, प्रवीन शुक्ला, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद इरफान, डॉ. इंद्रजीत, सौरभ सक्सेना, राजकुमार, सखावत हुसैन, मोहम्मद तरहिर, निजामुर्रहमान, राम चरन राना, लोचन प्रसाद सहित सैकड़ों कर्मचारी मौजूद रहे।
माधोटांडा। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर बुधवार को कलीनगर तहसील परिसर में शिक्षक समेत अन्य राज्य कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर धरना दिया। इस मौके पर भूपेंद्र सिंह, तारिक खां, प्रमोद पांडेय, रितुल सिंह, हरीओम पांडे, अजीत प्रताप समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल रहे।

00
बेसिक स्कूलों में रहा चॉक डाउन, नहीं हुई पढ़ाई
बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित जिले के परिषदीय विद्यालयों में पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षकों ने उपस्थिति दर्ज की, लेकिन बच्चों ने नहीं पढ़ाया। स्कूलों में बच्चों की संख्या भी अन्य दिनों की अपेक्षा कम ही रहीं। दोपहर करीब 12 बजे के बाद बेसिक शिक्षक नेहरू पार्क में धरने में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed