फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   जंगल मार्ग पर बाघ ने एक और मवेशी को बनाया निवाला

जंगल मार्ग पर बाघ ने एक और मवेशी को बनाया निवाला

Wed, 29 Aug 2018 12:14 AM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
जंगल मार्ग पर बाघ ने एक और मवेशी को बनाया निवाला
28पीबीटीपी11
विज्ञापन


जंगल मार्ग पर बाघ ने मवेशी को बनाया निवाला
दहशत में गुजरने को मजबूर राहगीर, महकमा बेसुध
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। माला रेंज के जंगल मार्ग पर छुट्टा मवेशियों के झुंड कहीं बाघों को हमलावर न कर दें। बाघ ने मंगलवार को मार्ग पर एक मवेशी को अपना शिकार बना लिया। बाघ की मार्ग पर चहलकदमी से राहगीरों में दहशत है, लेकिन टाइगर रिजर्व के जिम्मेदार इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं। ऐसे में राहगीरों को डर सताने लगा है कि कहीं मवेशियों के लिए हाईवे पर शिकार की तलाश में पहुंच रहा बाघ उनके लिए आफत न बन जाए।
माधोटांडा-पीलीभीत मार्ग पर माला रेंज के जंगल क्षेत्र में बाघ की चहलकदमी बढ़ गई है। बजह यह है कि एक सप्ताह से आवारा मवेशियों के झुंड जंगल मार्ग के अलग-अलग स्थानों पर घूम रहे हैं। जिसके चलते बाघ मवेशियों का शिकार कर रहे हैं। मंगलवार को एक बार फिर बाघ ने निगोही ब्रांच व वन विभाग के बैरियर के बीच मवेशी पर हमला बोल दिया। वाहनों की आवाजाही के चलते बाघ मवेशी को घसीट कर जंगल के भीतर नहीं् ले जा सका और उसे सड़क किनारे ही छोड़कर आगे की ओर निकल गया। हमले के कुछ देर बाद मवेशी ने दम तोड़ दिया। जंगल मार्ग पर बाघ की चहलकदमी व मवेशियों पर हमले की घटनाओं के बाद राहगीर मार्ग पर गुजरने से डर रहे हैं। घटनाओं के बाद भी टाइगर रिजर्व प्रशासन बेखबर है। ऐसे में मार्ग से गुजर रहे राहगीरों में बाघ के हमले की आंशका बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

बता दे कि पांच दिन पूर्व भी बाघ ने जंगल मार्ग पर सिद्ध बाबा स्थल के निकट एक मवेशी को अपना शिकार बना लिया था।
-----
देर सवेर जंगल के आस पास के लोग आवारा मवेशियों को जंगल में छोड़ जा रहे हैं। जिसकी बजह से बाघ मार्ग की ओर आ रहे हैं। टीम को लगाया गया है। अगर कोई व्यक्ति मवेशियों को छोड़ता हुआ मिला तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। बाघ के हमले की घटनाओं को लेकर अधिकारियों से बातचीत के बाद ही कुछ
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्णय लिया जाएगा।
- डीके श्रीवास्तव, रेंजर, माला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed