फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   अविश्वास प्रस्ताव को लेकर टकराव के आसार, सुरक्षा सख्त

अविश्वास प्रस्ताव को लेकर टकराव के आसार, सुरक्षा सख्त

Thu, 10 Aug 2017 05:51 PM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 05:51 PM IST
विज्ञापन
अविश्वास प्रस्ताव को लेकर टकराव के आसार, सुरक्षा सख्त
पीलीभीत। पूरनपुर ब्लाक प्रमुख के अविश्वास प्रस्ताव को लेकर चल रही जद्दोजहद के बीच टकराव की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के सख्त बंदोबस्त किए है। इस दौरान दो सर्किल अफसरों की अगुवाई में कई थानों का फोर्स लगाया गया है।
विज्ञापन

सत्ता परिवर्तन के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी को हथियाने के प्रयास किए गए, लेकिन वह सफल नहीं हो सके। इसके बाद ब्लाक प्रमुख की कुर्सी को लेकर लड़ाई तेज हो गई है। पूरनपुर ब्लाक प्रमुख राजप्रीत कौर के खिलाफ पिछले दिनों अविश्वास प्रस्ताव सौंपा जा चुका है। इसमें 274 में से 221 बीडीसी सदस्यों के शपथ पत्र सौंपे गए थे। इसको लेकर आज शुक्रवार 12 अगस्त को वोटिंग रखी गई है। एक पक्ष कुर्सी बचाने तो दूसरा हथियाने को हर संभव प्रयास में जुटा है। इस बीच दोनों के बीच टकराव के आसार भी बनते जा रहे हैं। ऐसे में कोई विवाद की स्थिति शांति व्यवस्था में खलल न डाल सके। इसको लेकर अफसरों की ओर से वोटिंग के दौरान सुरक्षा बंदोबस्त सख्त रखे हुए है। सुरक्षा की कमान संभालने के लिए दो सर्किल अफसर, छह थानाध्यक्ष, 12 दरोगा, दो दर्जन सिपाही, क्यूआरटी को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed