फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   अवैध संबंध में बाधा बनने पर की गई थी रामकिशोर की हत्या

अवैध संबंध में बाधा बनने पर की गई थी रामकिशोर की हत्या

Wed, 07 Jun 2017 08:03 PM IST
Updated Wed, 07 Jun 2017 08:03 PM IST
विज्ञापन
अवैध संबंध में बाधा बनने पर की गई थी रामकिशोर की हत्या
07 पीबीटीपी 16
विज्ञापन

अवैध संबंध में बाधा बनने पर की गई थी रामकिशोर की हत्या
आरोपी प्रेमी ने बरेली दोस्त को सात हजार का लालच देकर दिया वारदात को अंजाम
पुलिस ने पत्नी व उसके प्रेमी को किया चालान, एक फरार
अमर उजाला ब्यूरो
बरखेड़ा (पीलीभीत)। पत्नी और मौसेरे भाई के बीच चल रहे अवैध संबंध में बाधा बनने पर मजदूर रामकिशोर की हत्या की गई थी। पत्नी ने अपने प्रेमी व उसके एक साथी से उसकी हत्या कराई। पुलिस ने मृतक की पत्नी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। हत्याकांड के तीसरे आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

बरखेड़ा क्षेत्र के कोकिला गांव निवासी रामकिशोर (35) पुत्र नंदलाल 31 मई की देर शाम गांव के एक युवक के घर जाने की बात कहकर निकला था। रात भर लापता रहने के बाद उसका शव कबूलपुर गांव में गन्ने के खेत में लहूलुहान पड़ा मिला था। नुकीली धारदार हथियार से उसकी हत्या की गई थी। हत्या के बाद से मामला प्रेम प्रसंग की ओर जा रहा था। बुधवार को पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा किया। पुलिस ने बताया कि रामकिशोर के मौसेरे भाई अमरिया क्षेत्र के जिठनिया निवासी ओमप्रकाश और पत्नी विनीता के बीच छह माह से अवैध संबंध थे। इसका पता लगने के बाद से रामकिशोर इसका विरोध कर ऐतराज जता रहा था। अवैध संबंध में बाधा बनने पर पत्नी विनीता ने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। हत्याकांड से चार दिन पहले रामकिशोर के घर दावत थी। इसमें ओमप्रकाश ने बरेली के भमौरा थाना क्षेत्र के ग्राम बल्लिया निवासी लटूरी को बुला लिया। उसको रामकिशोर को चेहरा दिखाया और हत्या की पूरी योजना बना ली। 31 मई को ओमप्रकाश और लटूरी दोनों रामकिशोर को शराब पिलाने और अवैध संबंध के सिलसिले में बातचीत करने के बहाने अपने साथ ले गए। कबूलपुर गांव में ले जाकर दोनों ने लोहे की नुकीली सरिया से रामकिशोर की हत्या कर दी और भाग गए। यह सब पत्नी विनीता के संज्ञान में था, लेकिन वह पुलिस को पूछताछ में गुमराह करती रही। एसएचओ राजेश कुमार मौर्य ने बताया कि हत्या की साजिश रचने की आरोपी पत्नी विनीता और हत्यारोपी ओमप्रकाश को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है। आरोपी लटूरी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है। ओमप्रकाश ने लटूरी को सात हजार रुपये देने की बात कहकर हत्याकांड में साथ देने को शामिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed