फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   17 years later, a report of dowry harassment and assault was filed

Pilibhit News: 17 वर्ष बाद दर्ज कराई दहेज उत्पीड़न और मारपीट की रिपोर्ट

Fri, 07 Jun 2024 02:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
17 years later, a report of dowry harassment and assault was filed
बीसलपुर (पीलीभीत)। कोतवाली पुलिस ने रविवार को 17 वर्ष बाद दहेज उत्पीड़न, छेड़खानी और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली। मामले में चार लोगों को नामजद किया गया है।
विज्ञापन

नगर के एक मोहल्ले की विवाहिता ने बताया कि उसका विवाह 19 फरवरी 2007 को प्रयागराज के एक मोहल्ला निवासी युवक के साथ हुआ था। विवाह में कम दहेज मिलने की बात कहते हुए वर पक्ष के लोगों ने विवाहिता का दहेज के लिए उत्पीड़न शुरू कर दिया।
विज्ञापन

इस बीच दोनों पक्षों में कई बार समझौते के प्रयास हुए, लेकिन सारे प्रयास विफल रहे। आरोप है कि इस बीच विवाहिता के ससुर ने उससे छेड़खानी भी की। वर पक्ष के लोगों ने विवाहिता को कई बार पीटा, इससे परेशान होकर विवाहिता अपने मायके में आकर रहने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच विवाहिता को एक पुत्र भी पैदा हुआ। वर्ष 2013 में उसके पति ने बिना तलाक दिए दूसरी शादी कर ली। इस बीच विवाहिता के पिता का निधन हो गया। अब जब विवाहिता का पुत्र कुछ बड़ा हो गया, उसने पुत्र को उसके अधिकार दिलाने के क्रम में पेशबंदी शुरू की।

कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि विवाहिता की तहरीर पर दहेज उत्पीड़न, पहली पत्नी को बिना तलाक दिए अवैध रूप से दूसरी शादी कर लेने, मारपीट और छेड़खानी करने के आरोप में पति, ससुर, सास और दो ननद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed