फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   17 cases registered in Puranpur police station, reports will be written in other police stations as well

Pilibhit News: पूरनपुर कोतवाली में 17 मामले दर्ज, अन्य थानों में भी लिखी जाएगी रिपोर्ट

Wed, 26 Feb 2025 12:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 26 Feb 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
17 cases registered in Puranpur police station, reports will be written in other police stations as well
पूरनपुर। विदेश भेजने का झांसा देकर ठगी करने वाले 88 आरोपियों पर पूरनपुर कोतवाली के अलावा जिले के संबंधित थानों में भी रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। एफआईआर के आदेश पर संबंधित थानों को शिकायती पत्र भेज दिए गए। पूरनपुर कोतवाली में सर्वाधिक मुकदमे दर्ज होंगे। इसमें अब तक 17 मुकदमा दर्ज हो चुके हैं।
विज्ञापन

विदेश भेजने का झांसा देने के मामले में लखीमपुर, शाहजहांपुर, उत्तराखंड, पंजाब, दिल्ली के आरोपी शामिल है। कोतवाल नरेश कुमार त्यागी ने बताया कि 88 शिकायतों पर रिपोर्ट के आदेश होने के बाद कोतवाली में सोमवार रात को आठ और मंगलवार दिन में नौ मुकदमा दर्ज किए गए है। अन्य मुकदमा भी दर्ज कराए जा रहे हैं। इसके अलावा जिले के अन्य थाना क्षेत्र में घटनास्थल को लेकर संबंधित प्रार्थना पत्रों को उक्त थानों में भेजा गया है।
विज्ञापन

पहले दिन अपने को भाजपा नेता बताने वाले आइलेट सेंटर संचालक और उसकी पत्नी के खिलाफ सर्वाधिक मुकदमा दर्ज किए गए। इस भाजपा नेता को एसओजी ने पूर्व में पूछताछ को हिरासत में लिया था। मगर शोर है राजनीतिक संरक्षण के चलते इसे कोतवाली से कुछ घंटे बाद छोड़ दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed