{"_id":"689e2ce2dc3144cf8b0b2399","slug":"167-lakh-cusecs-of-water-released-in-sharda-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-141894-2025-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: शारदा में 1.67 लाख क्यूसेक पानी रिलीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: शारदा में 1.67 लाख क्यूसेक पानी रिलीज
Fri, 15 Aug 2025 12:07 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 15 Aug 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
पूरनपुर। वनबसा बैराज से शारदा नदी में 1.67 लाख क्यूसेक पानी रिलीज होने पर बाढ़ की आशंका से नदी किनारे के लोगों में फिर खलबली मच गई है। हालांकि नदी अभी पूरी तरह से उफान पर नहीं है। बृहस्पतिवार को गांव चंदिया हजारा के समीप कटान भी तेजी से हुआ।
गांव चंदिया हजारा के समीप शारदा नदी पिछले छह दिन से उस स्थान के पास कटान कर रही है, जहां पर कटान रोकने को परकोपाइन और कटर बनाए गए थे। नदी ने बृहस्पतिवार को गांव निवासी निमिता सरकार और शिवपद के खेत को चपेट में लेना शुरू कर दिया। दोनों किसानों की आधा-आधा एकड़ जमीन पर खड़ी गन्ना की फसल नदी में समा गई। बैराज से शारदा नदी में बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे 1.26 लाख क्यूसेक, 12 बजे 1.45 लाख क्यूसेक और शाम तक 1.67 लाख क्यूसेक पानी पास होने से बाढ़ की आशंका पर नदी किनारे के लोगों में खलबली मच गई है। वनबसा बैराज से शाम को और पानी रिलीज होने और बाढ़ आने की आशंका पर लोगों ने घरों का सामान ऊंचे स्थानों पर पहुंचाना शुरू कर दिया।
-- -- -
नदी की चौड़ाई अधिक होने से अभी राहत
कलीनगर। बृहस्पतिवार को शारदा में 1.67 लाख क्यूसेक पानी पास किया गया। इससे कलीनगर क्षेत्र में फिलहाल स्थिति सामान्य है। यहां नदी की चौड़ाई अधिक होने से बाढ़ का खतरा नहीं बना है। हालांकि यही जलस्तर पूरनपुर क्षेत्र के कई इलाकों में जलभराव उत्पन्न कर सकता है।