{"_id":"5b955f03867a557ed0490fb4","slug":"161536515843-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज बुखार से किशोर सहित तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज बुखार से किशोर सहित तीन की मौत
Updated Sun, 09 Sep 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
तेज बुखार से किशोर सहित तीन की मौत
क्रासर....
मृतकों में दो बीसलपुर एक कलीनगर क्षेत्र के
क्रासर...
बीसलपुर के भोगापुर में कई अभी भी तेज बुखार की चपेट में
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। तेज बुखार का प्रकोप जिले में रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बीते 24 घंटे में जिले में बुखार के बाद तीन लोगों ने दम तोड़ दिया। बीसलपुर के भोगापुर गांव में कई लोग अभी भी बुखार की चपेट में हैं। सीएमओ ने भी बुखार प्रभावित क्षेत्र के करीब आधा दर्जन गांवों का रविवार को दौरा किया।
बीसलपुर के गांव भोगापुर निवासी सुरेश चंद्र ने चार दिन पूर्व बेटे अवनीश (15 )को तेज बुखार आने पर नगर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्तीं कराया था। हालत में सुधार नहीं होने पर अवनीश को शनिवार शाम सीएचसी ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नगर के मोहल्ला दुबे निवासी लालाराम की बेटी प्रीति (16) ने भी रविवार सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि पांच दिन पूर्वं प्रीति को तेज बुखार होने पर एक प्राइवेट अस्पताल में भर्तीं कराया था। तेज बुखार होने के कारण हालत बिगड़ती गई और रविवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। इस क्षेत्र के दूसरे गांव गांव सकुटिया के 12 लोग तेज बुखार की चपेट में हैं।
इधर माधोटांडा थाना क्षेत्र के कसबा कलीनगर निवासी वहीदुर्रहमान (55) ने शनिवार शाम इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक के भाई सईदुर्रहमान ने बताया कि उनके भाई को पांच दिन पूर्व बुखार आया था। जिसके बाद इलाज के लिए वह भाई को पूरनपुर ले गए। जहां डॉक्टरों ने मुख्यालय पर इलाज कराने की सलाह दी। बीते चार दिन से पीड़ित का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। जहां इलाज के दौरान शनिवार शाम वहीदुर्रहमान की मौत हो गई।
विज्ञापन
0000
वर्जन
बुखार प्रभावित कोरामपुर, रंपुरा राना, कासिमपुर समेत आधा दर्जन गांवों का दौरा किया है। जगह-जगह मेडिकल कैंप लगवाए गए हैं। बीसलपुर क्षेत्र में दो बच्चों की मौत की जानकारी मिली है। उनकी मौत किन कारणों से हुई है, सोमवार को गांव में जाकर व परिजनों से बातचीत कर जानकारी जुटाई जाएगी। कलीनगर में बुखार से एक ग्रामीण की मौत की उन्हें सूचना नहीं है।- डॉ. सीमा अग्रवाल, सीएमओ