{"_id":"5b5395064f1c1b46748b653b","slug":"161532204294-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका की जमीन को प्रापर्टी डीलरो के हवाले करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका की जमीन को प्रापर्टी डीलरो के हवाले करने का आरोप
Updated Sun, 22 Jul 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
शनिवार की दोपहर एक बजे खेकड़ा नगर पालिका कार्यालय में खेकड़ा के करीब बीस वार्डों के सभासदों की बैठक हुई। इसमें सभासदों ने कहा रामलीला मैदान स्थित जमीन नगर पालिका खेकड़ा की है। वह इस जमीन को साठ गांठ कर प्रॉपर्टी डीलरों के हवाले करना चाहते हैं। सभासदों ने कहा कि इस जमीन के मामले में कोई गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी। सभासदों ने एकजुट होकर पूर्व में हुई बोर्ड की बैठक में जमीन देने के प्रस्ताव को नकार दिया था। सभासद सुधीर धामा समेत सभी सभासदों ने कहा जमीन के मामले में बड़ा घोटाला किया जा रहा है। इसे बर्दास्त नहीं करेंगे। साथ ही उन्होंने रामलीला मैदान की कराई चारदीवारी को लेकर भी ठेकेदारों पर चाहरदीवारी के निर्माण मे मानक के अनुरूप सामग्री न लगाने का आरोप लगाया। इसमें सभासद सुधीर धामा, राकेश धामा, पिंकी देवी, तारा देवी, कविता देवी, राजेंद्र यादव, महक सिंह, संदीप, रमेश, नजीर अहमद आदि रहे। पालिका चेयरमैन संगीता धामा के प्रतिनिधि अंकुर धामा ने कहा कि जल्द ही बोर्ड की एक बैठक कराई जाएगी और उक्त समस्याओं के निस्तारण का प्रयास होगा।