फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   देवी मंदिरों में उमड़ा भक्तों का रेला

देवी मंदिरों में उमड़ा भक्तों का रेला

Mon, 19 Mar 2018 01:58 AM IST
Updated Mon, 19 Mar 2018 01:58 AM IST
विज्ञापन
देवी मंदिरों में उमड़ा भक्तों का रेला
पीलीभीत।
विज्ञापन

देवी आराधना का पर्व चैत्र नवरात्र रविवार से शुरू हो गया। शहर समेत जिले भर के देवी मंदिरों व घरों में मंत्रोच्चारण के बीच कलश की स्थापना की गई। देवी भक्तों ने मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना कर उपवास रखा। देवी मंदिरों पर सुबह से लेकर शाम तक भक्तों का दर्शन करने का सिलसिला चलता रहा।
शहर में रविवार की सुबह लोगों के लिए अलग रही। कोई भी गली और मोहल्ला ऐसा नहीं रहा, जहां देवी गीत न सुनाई दे रहे हों। चैत्र नवरात्र के पहले दिन रविवार को प्राचीन शक्तिपीठ मां यशवंतरी देवी मंदिर, निरंजनकुंज कॉलोनी स्थित महामातेश्वरी मंदिर, गोदावरी स्थित मां दुर्गा मंदिर समेत शहर के तमाम मंदिरों पर सुबह से ही देवी भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। मां यशवंतरी देवी मंदिर में सबसे ज्यादा देवीभक्त पहुंचे। यहां मंदिर में शहर के अलावा दूर-दराज से आए भक्तों ने मां दुर्गा की पूजा कर मनौतियां मांगीं। मंदिर परिसर में ही विशाल मेला भी लगा, जिसमें लोगों ने जमकर खरीदारी की। व्रतधारियों ने घरों में कलश स्थापना कर मां दुर्गा की पूजा अर्चना की और उपवास रखा। इधर महामातेश्वरी मंदिर, मां दुर्गा मंदिर में भी भक्तों की भीड़ देखी गई।
विज्ञापन

पूरनपुर। चैत्रमास के नवरात्र के पहले दिन मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ सुबह से ही लगनी शुरू हो गई। श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर पूजा अर्चना की। नगर के देवीस्थान मंदिर, ठाकुरद्वारा मंदिर, बड़े हनुमान मंदिर, राधा माधव जगन्नाथ मंदिर, सीताराम मंदिर सहित नगर के अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं की खासी भीड़ रही। पर्व को लेकर मंदिरों में सजावट की गई। देवीस्थान मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ को लेकर प्रकाश व्यवस्था भी दुरुस्त की गई है। उधर, नवरात्र पर मां पूर्णागिरि को जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए नगर के असम हाईवे पर सिरसा वाले चौराहा के समीप और माधोटांडा रोड पर माधोटांडा रेलवे क्रासिंग के समीप विशाल भंडारा शुरू किया गया। जो नवरात्र तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीसलपुर। नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर घरों में शैलपुत्री की पूजा अर्चना की। देवी मंदिरों में भी पूजा अर्चना को लेकर कतार लगी। दोपहर बाद श्रद्धालुओं ने मंदिरों में भजन कीर्तन किए। मोहल्ला शास्त्रीनगर स्थित गायत्री शक्ति पीठ पर रविवार से नवरात्र महोत्सव शुरू हुआ। गायत्री परिवार के तहसील प्रभारी सत्यपाल यादव ने बताया कि गायत्री शक्ति पीठ में नौ दिनों तक रोजाना कार्यक्रम होंगे। इस मौके पर आरएसएस के कार्यकर्ताओं ने नगर में पथ संचलन किया। सरस्वती विद्या मंदिर से गणवेशधारी कार्यकर्ताओं ने प्रमुख मार्गों पर पथ संचलन किया। इसमें नगर संघ चालक ब्रह्मऔतार अग्रवाल, पूरनलाल गंगवार, वेदप्रकाश गंगवार, दिनेश पाल, डॉॅ. रविशरण चौहान, राकेश सिंह, विष्णु गोयल आदि कार्यकर्ता शामिल रहे। इधर शनिवार शाम विद्या मंदिर में नववर्ष की पूर्व संध्या पर काव्य गोष्ठी हुई। जिसमें सुधांशु शुक्ला, आलोक शुक्ला, अनिल शुक्ला, अशोक पांडेय, प्रयांशु त्रिपाठी, दिनेश पाल, अमित मिश्रा, मृत्युंजय त्रिवेदी आदि ने रचनापाठ किया।


टनकपुर जाने वाली ट्रेनों में बढ़ी भीड़
नवरात्र पर्व के शुरू होते हुए मां पूर्णागिरि दरबार जाने वाले यात्रियों की संख्या में तेजी से इजाफा होना शुरू हो गया। शनिवार शाम व रविवार को टनकपुर जाने वाली ट्रेनों में तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed