{"_id":"5a64825a4f1c1b7e268b58ec","slug":"161516536410-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ महोत्सव में गूजेंगे संजीव के तराने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ महोत्सव में गूजेंगे संजीव के तराने
Updated Sun, 21 Jan 2018 10:01 PM IST
विज्ञापन
संजीव पाराशरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। 27 जनवरी से राजधानी में प्रारंभ हो रहे लखनऊ महोत्सव में शहर के गायक संजीव पाराशरी भी प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम के दूसरे दिन 28 जनवरी को गजल गायन के लिए उन्हें आमंत्रित किया गया है।
लखनऊ में 27 जनवरी से दो फरवरी तक चलने वाले महोत्सव में प्रदेश के अलावा बॉलीवुड के कलाकार भी प्रतिभाग करेंगे। इन सब के बीच लखनऊ के डीएम कौशल राज शर्मा ने शहर के गायक संजीव पाराशरी को भी आमंत्रित किया है। अपनी गजल और भजन गायकी में दूरदर्शन सहित प्रदेश के कई स्थानों पर ख्याति बटोर चुके संजीव पाराशरी 28 जनवरी को गजल प्रस्तुत करेंगे। लखनऊ महोत्सव आयोजन समिति की ओर से प्राप्त आमंत्रण पत्र में 28 जनवरी को गजल संध्या का कार्यक्रम होगा जिसमें संजीव पाराशरी के अलावा सीमा घोष भी अपनी प्रस्तुति देंगी। लखनऊ महोत्सव में प्रस्तुति देने के लिए मिल इस आमंत्रण पर उनके शुभचिंतकों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।