फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   अवैध कब्जा न हटाने पर 56 के खिलाफ तहसीलदार कोर्ट में रिपोर्ट

अवैध कब्जा न हटाने पर 56 के खिलाफ तहसीलदार कोर्ट में रिपोर्ट

Fri, 05 Jan 2018 10:01 AM IST
Updated Fri, 05 Jan 2018 10:01 AM IST
विज्ञापन
अवैध कब्जा न हटाने पर 56 के खिलाफ तहसीलदार कोर्ट में रिपोर्ट
अवैध कब्जा न हटाने पर 56 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन

दूसरे दिन कई चकरोड, देवस्थल से हटाया गया अवैध कब्जा
अमर उजाला ब्यूरो
पूरनपुर। तालाब, देवस्थल, खाली पड़ी भूमि पर अवैध कब्जों को हटवाने के चल रहे अभियान में दूसरे दिन बृहस्पतिवार को तहसील क्षेत्र के 56 अवैध कब्जेदारों के खिलाफ तहसीलदार कोर्ट में रिपोर्ट दर्ज की गई। इसके अलावा सरकारी भूमि से अवैध कब्जे हटाए गए।

सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों और विवादों के निपटारों को दो दिन पहले थाना और ग्रामवार छह टीमों का गठन किया गया था। इसके लिए तहसील क्षेत्र को छह भागों में बांटा गया। नायब तहसीलदार अनुराग सिंह ने बताया कि अभियान में घुंघचाई क्षेत्र में चार चकरोड और एक देवस्थल से कब्जा हटवाया गया है। कबीरगंज में खेल के मैदान और चार चकरोड से, कुठिया गुदिया में दो चकरोड से कब्जा हटवाया गया है। अवैध कब्जेदारों को दुबारा कब्जा न करने की चेतावनी दी गई। उन्होंने बताया कि अवैध कब्जा न हटाने पर गजरौला जप्ती क्षेत्र के छह, खिरकिया बरगदिया क्षेत्र के 15, घुंघचाई क्षेत्र के पांच, कबीरपुर क्षेत्र के पांच, कुठिया गुदिया क्षेत्र के पांच, फत्तेपुर क्षेत्र के तीन, हरीपुर ताल्लुके चांदपुर क्षेत्र के पांच, अंडबोझी क्षेत्र के छह और महाराजपुर क्षेत्र के छह लोगों के खिलाफ तहसीलदार कोर्ट में धारा 67 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा। उधर, एक साथ 56 लोगों पर की गई कानूनी कार्रवाई से अवैध कब्जेदारों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed