फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   बार अध्यक्ष का कनेक्शन काटने के बाद जमकर बवाल

बार अध्यक्ष का कनेक्शन काटने के बाद जमकर बवाल

Wed, 22 Nov 2017 11:57 PM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
बार अध्यक्ष का कनेक्शन काटने के बाद जमकर बवाल
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
-मारपीट में एसडीओ समेत तीन बिजली कर्मी घायल, सामान और वाहनों में तोड़फोड़
विज्ञापन

-वकीलों ने बार अध्यक्ष को बंधक बनाकर मारपीट करने का लगाया आरोप
-बार अध्यक्ष का बिजली कनेक्शन काटने को लेकर हुआ बवाल
-हंगामा के बाद नकटादाना क्षेत्र की बिजली गुल, पहुंचे अफसरों ने की पूछताछ


बकाया बिल को लेकर बार एसोसिएशन अध्यक्ष संतराम राठौर का बिजली कनेक्शन काटने को लेकर बुधवार दोपहर को नकटादाना बिजली घर पर अधिवक्ताओं और बिजली कर्मचारियों के बीच टकराव से जमकर बवाल हुआ। एसडीओ पर बार अध्यक्ष से अभद्रता का आरोप लगाकर वकीलों ने साथियों के साथ उपकेंद्र पर धावा बोल दिया। इसके बाद वहां मौजूद कर्मचारियों से मारपीट के साथ ही सामान तथा वाहनों में तोड़फोड़ की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मूकदर्शक बनी रही तो दो सीओ कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और बमुश्किल मामला शांत कराया। मारपीट में घायल हुए एसडीओ समेत तीन बिजली कर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद से नकटादाना क्षेत्र की बिजली गुल है। करीब दो घंटे तक चले इस हंगामा के बाद देर शाम तक मामले में कानूनी लिखापढ़ी नहीं की गई थी।
आवास विकास कॉलोनी निवासी सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संतराम राठौर के ऊपर बिजली विभाग के अभिलेखों में करीब 76 हजार रुपये बकाया दिखाया जा रहा है। इसको लेकर एसडीओ टाउन रनवीर सिंह ने मंगलवार शाम को लाइनमैन भेजकर कनेक्शन कटवा दिया था और बाद में न्यायालय में मामला लंबित होने की जानकारी मिलने पर डेढ़ घंटे बाद दुबारा कनेक्शन जोड़ दिया गया। बुधवार को इसी बात को लेकर एसडीओ और बार अध्यक्ष के बीच विवाद की स्थिति बन गई। बार अध्यक्ष के अनुसार वह मामले की जानकारी करने एसडीओ के पास नकटादाना बिजली घर पहुंचे तो उनसे मारपीट शुरू कर दी गई। आरोप है कि एसडीओ ने स्टॉफ के साथ मिलकर उनको कमरे में बंद कर मारपीट की। वहीं, एसडीओ का कहना है कि वह कार्यालय में बैठे हुए थे कि दोपहर सवा बजे छह अधिवक्ता उनके पास आए और गालीगलौज कर मारपीट करने लगे। खुद का बचाव करते हुए उन्होंने एक अधिवक्ता की टाई पकड़ ली। इसके बाद बाकी अधिवक्ता उनको पीटते रहे। इस दौरान उनकी सोने की चेन और घड़ी भी लूट ली गई। शोर सुनकर स्टाफ के जमा होने पर पांच अधिवक्ता मौके से भागने में कामयाब हो गए और टाई पकड़े होने के कारण एक अधिवक्ता भाग नहीं सका। उसको कमरे में बंद कर पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही काफी संख्या में अधिवक्ता आ गए और मौजूद कर्मचारियों से मारपीट कर वाहनों के साथ ही बिजली घर के हर एक कमरे में रखे कंप्यूटर, फर्नीचर आदि तोड़ दिया। अभिलेख भी बिखेर दिए। उधर अधिवक्ताओं का कहना है कि बार अध्यक्ष को बंधक बनाकर मारपीट की सूचना पर वे लोग मौके पर आए और बमुश्किल उनको बचाया। बिजली घर में हुए हंगामे की सूचना एसडीओ ने डीएम और एसपी को दी। इसके बाद सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल, सीओ सदर योगेंद्र सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। अधिवक्ताओं ने बार अध्यक्ष के साथ हुई बदसलूकी पर नाराजगी जताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की। इस पर सीओ ने कोतवाली जाकर तहरीर देने की बात कह मामला शांत कराया। इसके बाद उपकेंद्र पर मौजूद घायल बिजली कर्मचारी लिपिक अजय सब्बरवाल व सुग्रीव को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। घायल एसडीओ इस बीच किसी तरह वकीलों के चंगुल से छूटकर भाग निकले और घायल होने के कारण शहर के एक निजी चिकित्सक के यहां पहुंच कर भर्ती हो गए। एसपी कलानिधि नैथानी ने जानकारी मिलने पर जिला अस्पताल पहुंच घायल दोनों बिजली कर्मियों से मुलाकात की। उधर सिटी मजिस्ट्रेट व सीओ ने निजी अस्पताल में भर्ती एसडीओ से बात कर घटना की जानकारी जुटाई। घटना के बाद से नकटादाना फीडर से जुड़े क्षेत्र की बिजली गुल है। सुरक्षा के लिहाज से बिजली घर पर फोर्स की तैनाती की गई है।
विज्ञापन


कनेक्शन काटे जाने को लेकर अधिवक्ताओं और बिजली कर्मियों के बीच विवाद हुआ है। घायल विद्युतकर्मियों से जिला अस्पताल में मुलाकात कर जानकारी की गई है। दोनों पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने के निर्देश कोतवाल को दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कलानिधि नैथानी, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed