फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   1591 applications received against 466 for mass marriage

Pilibhit News: सामूहिक विवाह में 466 के सापेक्ष 1591 आए आवेदन

Sat, 11 Oct 2025 11:24 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
1591 applications received against 466 for mass marriage
पीलीभीत। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के लिए 12 नवंबर की तिथि निर्धारित कर दी गई है। विभागीय अफसरों को 466 जोड़ों की शादी कराने का लक्ष्य दिया गया है। इसके सापेक्ष 1591 लोगों ने आवेदन किया है। सामूहिक शादियों के लिए आवेदन 31 अक्तूबर तक लिए जाने हैं।
विज्ञापन

सरकार की ओर से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग के साथ ही सामान्य वर्ग की गरीब बेटियों की शादी के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना चलाई जा रही है। योजना के तहत सरकार ने इस बार 466 जोड़ों की शादी कराने का लक्ष्य दिया है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से सामूहिक विवाह समारोह की 12 नवंबर तिथि निर्धारित की गई है। समारोह को लेकर 31 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। समाज कल्याण विभाग के मुताबिक, अब तक 1591 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि लक्ष्य से अधिक आवेदन आने पर पात्र जोड़ों का विवाह संपन्न कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब 51 हजार नहीं, एक लाख रुपये शादी में किए जाएंगे खर्च
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में पहले एक जोड़े पर 51 हजार रुपये खर्च किए जाते थे। इसमें 10 हजार रुपये का सामान, छह हजार आयोजन व्यय और 35 हजार रुपये वधू के खाते में ट्रांसफर किए जाते थे। अब यह राशि बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दी गई है। इसमें 25 हजार रुपये का सामान, 15 हजार रुपये आयोजन व्यय और 60 हजार रुपये वधू के खाते में भेजे जाएंगें।


मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। अब तक 1591 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। जिला प्रशासन की ओर से सामूहिक शादियों की तिथि भी तय कर दी गई है। 31 अक्तूबर के बाद प्राप्त आवेदनों का सत्यापन किया जाएगा। कुल 466 जोड़ों का ही विवाह कराया जाना है। - चंद्रमोहन विश्नेाई, जिला समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed