{"_id":"5d30bacd8ebc3e6d1525a31e","slug":"1563474605101-99-pilibhit-news96","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर की खराब प्रकाश व्यवस्था पर सदस्यों ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर की खराब प्रकाश व्यवस्था पर सदस्यों ने जताई नाराजगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। नगर पालिका बोर्ड की बैठक में 141570000 आय और 121625000 व्यय सहित 19945000 के लाभ का बजट पास किया गया, जबकि वर्ष 2018-19 में बजट के बाद अधिक व्यय को स्वीकृति देते हुए 119303008 आय और 75841985 व्यय सहित 43461023 के अवशेष को स्वीकृत दी गई।
नगर पालिका चेयरमैन प्रदीप जायसवाल लल्लन की अध्यक्षता में हुई बजट की बैठक में पिछले साल बजट से अधिक हुए खर्चों को सर्वसम्मति से स्वीकृत दी गई। बजट पर चर्चा करते हुए सदस्य चंद्रसेन वर्मा, तौफीक कादरी, मुकेश गुप्ता, शैलेंद्र गुप्ता, शाहिद आदि ने बजट को नगर पालिका हित में होना बताया। इसके बाद सर्व सम्मति से 141570000 आय और 121625000 व्यय सहित 19945000 लाभ का बजट पास किया गया। नगर पालिका सदस्य मुकेश गुप्ता, महेश आजाद, चंद्रसेन वर्मा ने नगर की खराब प्रकाश व्यवस्था का मुद्दा उठाते हुए फ्यूज सीएफएल को बदलवाने की मांग की। सदस्य रुकसाना बेगम ने वार्ड से नियमित कूड़ा न उठाने का आरोप लगाया। इस पर नगर पालिका चेयरमैन प्रदीप जासवाल लल्लन न सफाई नायक को तलब कर स्थिति में सुधार कराने की चेतावनी दी। नगर पालिका सदस्यों ने ईओ से नियमित नगर भ्रमण की बात कही। ताकि समस्याओं का समाधान हो सके। नवागत ईओ आरके भार्गव ने कार्य के प्रति खरा उतरने का नगर पालिका बोर्ड को आश्वासन दिया। संचालन लेखाकार अमित मिश्रा ने किया।