{"_id":"5d2f61fa8ebc3e6cf035d414","slug":"156338633017-pilibhit-news85","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैकडेट में 10 शिक्षकों को बहाल करने का मामला, शिक्षा निदेशक ने भी तलब की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैकडेट में 10 शिक्षकों को बहाल करने का मामला, शिक्षा निदेशक ने भी तलब की रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। तत्कालीन बीएसए डॉ. इंद्रजीत प्रजापति ने अपने स्थानांतरण से एक दिन पूर्व बैकडेट में निलंबित चल रहे 10 शिक्षकों को बहाल कर किया था। इस मामले में शासन के उप सचिव ने बीएसए को बहाली आदेश निरस्त करते प्रकरण में संलिप्त बीईओ और लिपिक के बारे में जानकारी मांगी थी। जिसके बाद बीएसए देवेंद्र स्वरूप ने बहाली आदेश निरस्त कर दिया। इधर अब इस मामले में शिक्षा निदेशालय ने रिपोर्ट तलब की है।
मालूम हो कि शासन ने तत्कालीन बीएसए डॉ. इंद्रजीत प्रजापति का स्थानांतरण गत वर्ष 28 दिसंबर को कर दिया था। तत्कालीन डीएम डॉ. अखिलेश कुमार मिश्रा ने बीएसए को 28 दिसंबर को ही बुलाकर 29 दिसंबर को कार्यमुक्त करने की बात कहते हुए कोई आदेश पारित न करने के निर्देश दिए थे। बताते हैं कि तत्कालीन डीएम के आदेशों की अवहेलना करते हुए तत्कालीन बीएसए ने कार्यमुक्त होने के बाद 28 दिसंबर को बैक डेट में शिक्षक सौरभ गौतम, हेडमास्टर संतोष कुमार, देव प्रकाश, अरविंद कुमार, प्रियंका सक्सेना, नीलम सागर, नीरू गौतम, श्वेता गुप्ता को बहाल कर दिया था। मामला संज्ञान में आने पर शासन ने बीएसए देवेंद्र स्वरूप को बहाली आदेश निरस्त करते हुए जांच कर आख्या रिपोर्ट देने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद बीएसए देवेंद्र स्वरूप ने सभी शिक्षक शिक्षिकाओं के बहाली आदेश निरस्त करते हुए प्रकरण में संलिप्त खंड शिक्षा अधिकारी और स्टेनो से स्पष्टीकरण मांगते हुए 27 मई को रिपोर्ट शासन को भेज दी थी। इधर अब शिक्षा निदेशक डॉ. सर्वेंद्र बहादुर सिंह ने पुन: इस प्रकरण की पूरी रिपोर्ट तलब की है।
शासन के निर्देश के बाद सभी शिक्षकों के बहाली आदेश को निरस्त कर रिपोर्ट 27 मई को शासन को भेज दी थी। अब शिक्षा निदेशक बेसिक को भी इस प्रकरण की रिपोर्ट भेजी जा रही है।
विज्ञापन
देवेंद्र स्वरूप, बीएसए