{"_id":"5d2f61e78ebc3e6cda5e72e6","slug":"156338631020-pilibhit-news16","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में बाघ देख महिला के उड़े होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में बाघ देख महिला के उड़े होश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरिया। जंगल से दूर अमरिया तहसील क्षेत्र में बाघों की चहलकदमी रुकने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार दोपहर बाद खेत में चहलकदमी कर रहा बाघ क्षेत्र के शुक्ला फार्म की सीमा में पहुंच गया। यहां खेतों में मवेशी चरा रही महिला की कुछ दूरी पर चहलकदमी कर रहे बाघ पर नजर पड़ी तो उसको होश उड़ गए। दहशत के चलते महिला मवेशी को वापस कर पास के फार्म हाउस पहुंची। वहीं सूचना के बाद वनकर्मियों ने मौका मुआयना कर निगरानी शुरू की।
पिछले लंबे समय से अमरिया तहसील क्षेत्र में बाघों की कुनबा प्रवास किए हुए है। लगातार खेतों की ओर चलहकदमी किसानों के लिए मुसीबत बनी हुई है। वहीं बाघों की रोकथाम करने के लिए विभाग भी असफल हो गया है। विभाग के प्रयास मात्र निगरानी कार्रवाई तक सीमित रह गए हैं। इधर क्षेत्र के गांव विशनपुर निवासी पुष्पा देवी के मुताबिक वह शुक्ला फार्म की सीमा में मवेशी चरा रहीं थीं। इस दौरान कुछ दूरी पर खेत से निकले बाघ पर उनकी नजर पड़ी। हालांकि बाघ उनकी ओर न आकर दूसरे खेत की ओर निकल गया। वन दरोगा देव ऋषि सक्सेना ने बताया कि शुक्ला फार्म में नाले के किनारे बाघ के ताजे पगचिह्न मिले हैं। ग्रामीणों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है।