{"_id":"5d2f61e38ebc3e6cb9088e05","slug":"15633863074-pilibhit-news23","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए ने बछड़े को बनाया निवाला, दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुए ने बछड़े को बनाया निवाला, दहशत
विज्ञापन
माधोटांडा। जंगल से बाहर बाघ, तेंदुआ समेत अन्य वन्यजीवों की चहलकदमी रुकने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार रात जंगल से बाहर निकला एक तेंदुआ पुरैना गांव की सीमा में पहुंच गया। यहां उसने एक छुट्टा बछड़े को निवाला बना लिया। बुधवार सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई।
टाइगर रिजर्व में बाघ, तेंदुए समेत अन्य वन्यजीवों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। इसके चलते वन्यजीव जंगल से बाहर की ओर रुख कर रहे हैं। हालांकि वन्यजीवों को जंगल से बाहर आने से रोकने के लिए पहले तारफेंसिंग कराई गई थी, लेकिन देखरेख के अभाव के चलते वह जर्जर हो गई है। यही वजह है कि अमरिया, कलीनगर क्षेत्र में वन्यजीवों की चहलकदमी जारी है। रेंजर बजीर हसन ने बताया कि तेंदुआ की निगरानी के लिए वनकर्मियों को निर्देशित किया गया है। ग्रामीणों से भी सतर्क रहने की अपील की गई है।