{"_id":"5d2f61d68ebc3e6cf4709171","slug":"15633862944-pilibhit-news156","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस-ट्रैक्टर-ट्रॉली भिड़ंत, मची खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस-ट्रैक्टर-ट्रॉली भिड़ंत, मची खलबली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर (पीलीभीत)। लखनऊ जा रही प्राइवेट बस और सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली में भिड़ंत हो गई। टक्कर लगने के बाद बस खाई में चली गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक पलिया लखीमपुर खीरी के गांव ऐठपुर निवासी प्रेम घायल हो गए, जबकि बस यात्रियों को मामूली चोट आईं।
हादसा असम हाईवे पर सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव कजरी निरंजनपुर के समीप बुधवार को सुबह करीब छह बजे हुआ। नगर से एक प्राइवेट बस सुबह करीब पांच बजे लखनऊ के लिए रवाना हुई। रास्ते में बस की सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ंत हो गई। घटना के बाद बस खाई में जाकर पलटने से बच गई। सूचना पर गढ़वाखेड़ा चौकी इंचार्ज रंजीत सिंह मौके पर पहुंचे। हादसे में घायल ट्रैक्टर चालक प्रेम को अस्पताल भिजवाया, वहीं मामूली घायल बस यात्रियों का भी हालचाल लिया। एसओ सेहरामऊ उत्तरी उदयवीर सिंह ने बताया कि घायल ट्रैक्टर चालक को सीएचसी भिजवा दिया गया। बस में मात्र नौ-दस सवारियां थी, उनको कोई गंभीर चोट नहीं थी। उधर, पूरनपुर-मैगलगंज हाईवे पर बाइकों की भिड़ंत में गांव बलरामपुर निवासी 65 वर्षीय तौलेराम घायल हो गए। उनको सीएचसी भर्ती कराया गया है। ब्यूरो