{"_id":"5d2a19e78ebc3e6cec0c7450","slug":"15630402014-pilibhit-news136","type":"story","status":"publish","title_hn":"समान मानक न होने पर काउंसलिंग रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समान मानक न होने पर काउंसलिंग रद्द
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। जिले के भीतर सरप्लस शिक्षकों के समायोजन/पारस्परिक स्थानांतरण के तहत शुक्रवार को हुई काउंसलिंग बीएसए देवेंद्र स्वरूप ने एक समान मानक न होने पर रद्द कर दी। बीएसए के मुताबिक एमडीएम की वास्तविक औसत उपस्थिति के अनुसार सभी सातों ब्लॉकों की रविवार को काउंसलिंग कराई जाएगी।
शासन ने परिषदीय स्कूलों में आरटीई के मानक के अनुसार शिक्षकों की उपलब्धता को लेकर जिले के अंदर समायोजन/पारस्परिक स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करते हुए इसे 15 जुलाई तक पूरा करने के निर्देश दिए थे। इसी के तहत जिले भर में 141 सरप्लस शिक्षक-शिक्षिकाएं पाईं गईं थी। शुक्रवार को एडीएम अतुल सिंह की अध्यक्षता में बीएसए कार्यालय में सरप्लस शिक्षक शिक्षिकाओं की काउंसलिंग कराई गई। शासनादेश के निर्देशानुसार एमडीएम के वास्तविक औसत उपस्थित के अनुसार काउंसलिंग कराई जानी थी, लेकिन जब शिक्षकों ने काउंसलिंग के मानकों के बारे में अधिकारियों से जानकारी की तो बीसलपुर और ललौरीखेड़ा ब्लाक द्वारा मानक के विपरीत गत वर्ष की सर्वाधिक उपस्थिति के अनुसार सरप्लस शिक्षक शिक्षिकाओं की सूची बनना पाया। हालांकि अन्य ब्लॉकों की काउंसलिंग पूरी कर ली गई। शुक्रवार शाम शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दोनों ब्लाकों की सूची बनाई जा रही है। उच्चाधिकारियों के निर्देश मिलते ही इनकी भी काउंसलिंग कराई जाएगी। इधर शनिवार को बीएसए देवेंद्र स्वरूप ने शुक्रवार को सभी ब्लॉकों की हुई काउसंलिंग को निरस्त कर दिया। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को दोबारा सरप्लस शिक्षक शिक्षिकाओं की सूची बनाने के निर्देश दिए। बीएसए कार्यालय में देर शाम तक सूची बनाने का कार्य जारी रहा। अब दोबारा काउंसलिंग की तिथि 14 जुलाई रविवार को निर्धारित की गई है।
सरप्लस शिक्षक शिक्षिकाओं की पूर्व में हुई काउंसलिंग अपरिहार्य कारणों से निरस्त कर दी गई है। अब यह काउंसलिंग 14 जुलाई रविवार को बीएसए कार्यालय में होगी।
विज्ञापन
- देवेंद्र स्वरूप, बीएसए