{"_id":"5d2a19048ebc3e6d023947bf","slug":"15630399759-pilibhit-news46","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में ढह गया मजदूर का घर, सात लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में ढह गया मजदूर का घर, सात लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। गाजीपुर कुंडा गांव में बारिश मजदूरपेशा परिवार के लिए आफत बन गई। कुछ देर हुई बारिश के बाद मजदूर का खपरैल पड़ा मकान ढह गया। इससे भीतर सो रहे दंपती समेत परिवार के सात सदस्य घायल हो गए। शोर पर आसपास के ग्रामीणों ने पहुंचकर सभी को बाहर निकाला। बरखेड़ा पीएचसी पर प्राथमिक इलाज के बाद महिला की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे से गांव में खलबली मच गई।
बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गाजीपुर कुंडा गांव निवासी रामप्रसाद ने बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। परिवार खपरैल पड़े मकान में रहता है। शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे सभी खाना खाकर सोने चले गए। बारिश की वजह से आधी रात के बाद खपरैल ढह गई। इससे वहां सो रहे मजदूर रामप्रसाद, पत्नी वीरादेवी, चार बेटियां नेहा (14), अंजलि (12), चमन (8), रेशमी (6) और बेटा प्रवेश (10) घायल हो गए। खपरैल ढहने की आवाज सुनकर गांव के लोग आ गए। मजदूर के परिवार को मलबे में दबा देख गांव वालों के होश उड़ गए। ग्रामीणों ने मशक्कत कर घायलों को मलबे से बाहर निकाला। आनन-फानन में सभी को सीएचसी बरखेड़ा ले जाया गया। यहां बच्चों और मजदूर को इलाज के बाद घर भेज दिया गया, जबकि हालत गंभीर होने पर वीरादेवी को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
मलबे से दबकर घायल विवाहिता ने दम तोड़ा
बीसलपुर। गांव भंसूड़ा में दीवार के मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल विवाहिता ने शुक्रवार देर रात जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया।
गांव भंसूड़ा निवासी कालीचरन ने बताया कि उनकी पत्नी 30 वर्षीय माया देवी शुक्रवार को दीवार के मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गईं थीं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां देर रात उनकी मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव घरवालों को सौंप दिया। ब्यूरो