{"_id":"5d2632cd8ebc3e6ce70a8c9c","slug":"156278443312-pilibhit-news168","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर फटा देवहा नहर का डौला, छह सौ बीघा फसल प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर फटा देवहा नहर का डौला, छह सौ बीघा फसल प्रभावित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरिया/पीलीभीत। किसानों की समस्या को देखते हुए सरकार नहरों की मरम्मत और साफ सफाई के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, लेकिन नहर विभाग के जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते स्थिति सुधरने का नाम नहीं ले रही है। यही वजह है कि अमरिया क्षेत्र के अंतर्गत उदयपुर गांव की सीमा से गुजरने वाले देवहा फीडर नहर का डौला बीते 12 दिन के अंदर दो बार फटने से किसानों की फसलों का काफी दायरा प्रभावित हो रहा है। मंगलवार रात एक बार फिर डौला फट जाने से करीब छह सौ बीघा फसल जलमग्न हो गई।
ड्यूनी डैम से निकलने वाली देवहा फीडर नहर अमरिया तहसील क्षेत्र से गुजरती है। नहरों में पानी छोड़ने से पूर्व ही साफ सफाई व डौलों की मरम्मत कराई गई है। इस नहर पर भी कार्य कराए गए, लेकिन अफसरों की अनदेखी के चलते औपचारिकताएं हावी रहीं। 26 जुलाई की रात को अमरिया क्षेत्र के ग्राम उदयपुर और नूरपुर गांव की सीमा में देवहा फीडर नहर का डौला फट गया था। जिससे करीब पांच सौ बीघा जमीन जलमग्न होने के साथ करीब सौ बीघा फसल नष्ट हो गई थी। सूचना के बाद पहुंचे नहर विभाग के अफसरों ने किसानों की गलती बताकर अपना पल्ला झाड़ लिया। इसके बाद किसानों के ही सहयोग से फटे डौले की मरम्मत करवा दी। इधर मंगलवार रात एक बार फिर उसी जगह से डौला फट गया। जिसके चलते करीब छह सौ बीघा फसल जलमग्न हो गई। नहर का पानी किसान मो आजम, हशमुद्दीन, तंजीम अहमद, रईसउद्दीन समेत कई किसानों के खेतों में घुस गया है। इस बाबत जानकारी पर नहर विभाग के एसडीओ एनएल आर्य ने बताया कि सूचना मिली है। इसपर जेई को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए हैं। नहरों को बंद कराने के बाद मरम्मत कराई जाएगी।