{"_id":"5d24dd5b8ebc3e6d1b73e49b","slug":"156269702416-pilibhit-news79","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से बचने की हड़बड़ी में बालिका छत से नीचे गिरी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से बचने की हड़बड़ी में बालिका छत से नीचे गिरी, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव अर्जुनपुर में सोमवार रात बारिश से बचने की हड़बड़ी में एक बालिका की छत से गिरने से मौत हो गई। हादसे के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव अर्जुनपुर निवासी हरप्रसाद गंगवार ने बताया कि सोमवार रात वह परिवार के साथ छत पर सो रहे थे। रात में लगभग दो बजे अचानक तेज बारिश आ गई तो सभी उठकर नीचे जाने लगे। इसी बीच हड़बड़ी में उनकी 13 वर्षीय पुत्री संध्या पैर फिसलने से नीचे गिर गई। गंभीर रूप से घायल संध्या को घरवाले उसी समय इलाज के लिए बरेली के एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घरवाले जब संध्या का शव लेकर घर लौटे तो कोहराम मच गया। संध्या के पिता हरप्रसाद, मां नन्ही देवी, भाई संदीप, प्रदीप और छोटी बहन वंदना का रो-रोकर बुरा हाल है। संध्या नगर के बालाजी गर्ल्स इंटर कॉलेज मे कक्षा सात की छात्रा थी। उसके निधन पर मंगलवार को कॉलेज में दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई। शोक सभा के बाद कॉलेज में अवकाश कर दिया गया।