फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो की मौत

वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो की मौत

Mon, 08 Jul 2019 11:28 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो की मौत
वाहन की टक्कर से बाइक
विज्ञापन

सवार दो लोगों की मौत
बनकटी रोड पर मेवातपुर गांव के पास हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
न्यूरिया (पीलीभीत)। रिश्तेदारी से लौट रहे बाइक सवार किसान और उसके चचेरे भाई की वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई। हादसा बनकटी रोड पर मेवातपुर गांव के पास हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी में रखवा दिया गया है। वह बाइक चलाते वक्त हेलमेट लगाए थे।
न्यूरिया थाना क्षेत्र के शिवपुरिया गांव निवासी 35 वर्षीय ओमपाल पुत्र तेजराम खेती करते थे। सोमवार को वह अपने मामा पप्पू के घर माधोटांडा क्षेत्र के पैगा गांव गए थे। उनके साथ चचेरा भाई 18 वर्षीय विकास पुत्र नैनसुख भी था। रात करीब नौ बजे दोनों बाइक से वापस घर के लिए निकले। बनकटी रोड पर मेवातपुर गांव के पास पहुंचते ही उनको किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया गया, वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। खबर मिलने पर परिजन भी आ गए। जिसके बाद न्यूरिया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। इंस्पेक्टर बिरजाराम ने बताया कि शव का मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

000
...काश मान ली होती पिता की बात
न्यूरिया (पीलीभीत)। बनकटी रोड पर हुए हादसे में रिश्तेदारी से लौट रहे चचेरे-तहेरे भाई शिवपुरिया गांव निवासी ओमपाल और विकास की मौत के बाद परिवार में चीख पुकार मच गई है। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल रहा। वहीं जिला अस्पताल पहुंचे ओमपाल के पिता तेजराम फूट-फूटकर रोए। उनको साथ आए ग्रामीण ढाढ़स बंधाने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जब ओमपाल और विकास घर से मामा के घर जाने के लिए रवाना हो रहे थे तो उन्होंने उनको मना भी किया था। इसके पीछे कोई खास कारण तो नहीं था, लेकिन पिता उनको आज जाने से रोकना चाह रहे थे। अब हादसे के बाद हर कोई यही कहता दिखाई दिया कि काश..उस वक्त पिता की बात मानकर दोनों रुक गए होते। मृतक ओमपाल की कच्ची गृहस्थी है। उसके का बेटा राहुल है। पति के घर आने का इंतजार कर रही शीला को जब हादसे का पता चला तो उस पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। वह बदहवाश सी हो गई। उसको परिजन संभालते रहे।

000
रफ्तार फिर बनी हादसे का सबब
एक बार फिर हादसे के पीछे तेज रफ्तार अहम वजह रही है। बाइक कौन चला रहा था, यह बात तो अभी कोई बता नहीं सका, लेकिन इतना जरूर मौके पर मिला उनका हेलमेट भी टूट गया है। इससे हादसे की भीषणता का अंदाजा पुलिस भी लगाती रही।
000
बीत पांच साल के हादसों के आंकड़े
वर्ष हादसे घायल मृतक
2014 370 249 136
2015 345 256 126
2016 376 287 155
2017 409 314 166
2018 355 235 161
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed