फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   11 प्रत्याशी तो जमानत भी नहीं बचा पाए, नोटा निकल गया उनसे आगे

11 प्रत्याशी तो जमानत भी नहीं बचा पाए, नोटा निकल गया उनसे आगे

Thu, 23 May 2019 11:49 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
11 प्रत्याशी तो जमानत भी नहीं बचा पाए, नोटा निकल गया उनसे आगे
पीलीभीत। लोकसभा चुनाव में पीलीभीत-बहेड़ी लोकसभा सीट पर कुल 13 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमाने उतरे थे। मुकाबला भले ही भाजपा के वरुण गांधी और गठबंधन के प्रत्याशी हेमराज वर्मा के बीच रहा, लेकिन जीत के दावे हर कोई कर रहा था। वरुण और हेमराज के अलावा सभी 11 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई।
विज्ञापन

पीलीभीत-बहेड़ी लोकसभा सीट पर हुए मतदान में कुल 1187225 मत पड़े थे। चुनाव मैदान में उतरे 13 प्रत्याशियों को जमानत बचाने के लिए 197870 मत पाने थे। नामांकन के दौरान ही प्रत्याशियों से लोकसभा चुनाव में जमानत राशि के तौर पर 25 हजार रुपये जमा कराए गए थे। एससीएसटी के लिए ये रकम साढ़े 12 हजार थी। 11 प्रत्याशियों में से कोई भी जीत के आसपास ही नहीं, जमानत बचाने के लिए निश्चित मतों के आसपास भी नहीं फटक सका। सभी की जमानत जब्त हो गई। खास बात रही कि जमानत जब्त कराने वाले इन 11 प्रत्याशियों से आगे नोटा निकल गया। नोटा को भाजपा-गठबंधन के बाद सर्वाधिक 9971 मत मिले हैं। जबकि अन्य प्रत्याशी तो पांच हजार वोट पाने में भी कामयाब नहीं हो पाए हैं। नोटा को मिले मतों से साफ है कि एक बड़ी संख्या ऐसी भी थी, जिसने सभी प्रत्याशियों को नकार दिया और नोटा अपनाया।
विज्ञापन

ये मिले प्रत्याशियों को वोट
नाम - प्राप्त मत
1. फिरोज वरुण गांधी (भाजपा)- 704549
2. हेमराज वर्मा (गठ बंधन)- 448922
3. अनीता त्रिपाठी (शिवसेना)- 3974
4. डॉ. भरत पटेल - 1624
5. डॉ. सीताराम राजपूत- 1098
6. संजय कुमार भारती- 696
7. मोहम्मद हनीफ (प्रसपा)- 1276
8. उर्वशी सिंह - 864
9. कैफ रजा खां - 926
10. जाफरी बेगम - 1633
11. मुनेश सिंह - 2129
12. वरुण गांधी (निर्दलीय) - 4483
13. सुरेंद्र कुमार गुप्ता - 4444
( नोटा को मिले मत - 9971)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed