फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   पांच प्रमुख सड़कों पर ट्रक खड़ा होने से ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त

पांच प्रमुख सड़कों पर ट्रक खड़ा होने से ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त

Thu, 25 Apr 2019 11:06 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
पांच प्रमुख सड़कों पर ट्रक खड़ा होने से ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त
बीसलपुर। ट्रैफिक नियमों की अनदेखी की वजह से शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। नगर के पांच प्रमुख रोड गेहूं और गन्ना भरे ट्रकों से घिरे पड़े है, जिसमें लोगों को आने-जाने में खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सेंट्रल वेयर हाउस में पूरे तहसील क्षेत्र में चल रहे राजकीय क्रय केंद्रों पर तुलने वाला गेंहू भंडारित हो रहा है और किसान सहकारी चीनी मिल में गन्ने की तौल हो रही हैै। वेयर हाउस के सामने से गुजर रहे चौंसरा रोड और पड़ोस से गुजर रहे ब्लॉक रोड पर गेहूं भरे ट्रकों की लंबी लाइन लगी हुई है। इस प्रकार चीनी मिल के पास से गुजर रहे बीसलपुर रोड, बिलसंडा रोड और शाहजहांपुर रोड पर गन्ना भरे ट्रकों की लंबी लाइन लगी हुई है। संबधित अधिकारी सब कुछ जानते हुए इस प्रमुख समस्या का समाधान नहीं कर रहे हैं, जिससे उन अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध हो गई है। हालांकि इस बीच जागरूक लोगों ने संबंधित अधिकारियों से मिलकर इस प्रमुख समस्या का निस्तारण कराने की मांग की। अधिकारियों ने इस समस्या का जायज बताते हुए निस्तारण कराने का आश्वासन तो दिया लेकिन उनका वह आश्वासन कोरा आश्वासन साबित हो कर रह गया, जिससे लोगों में अधिकारियों के प्रति रोष है। इस बाबत एसडीएम वंदना त्रिवेदी ने बताया कि वेयर हाउस के मैनेजर हरीश चंद्र और चीनी मिल के जीएम एसपी सिंह को क्रमश: गेहूं और गन्ना अपेक्षित गति से तौल कराने के निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed