फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   सुबह ठंड दिन में गर्मी का अहसास बिगाड़ रहा सेहत

सुबह ठंड दिन में गर्मी का अहसास बिगाड़ रहा सेहत

Thu, 01 Nov 2018 06:00 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Thu, 01 Nov 2018 06:00 PM IST
विज्ञापन
सुबह ठंड दिन में गर्मी का अहसास बिगाड़ रहा सेहत
viral fever
मौसम में बदलाव के बीच सर्दी-जुकाम व खांसी के मरीज बढ़े
विज्ञापन


मौसम में बदलाव से सुबह शाम ठंड का अहसास होने के साथ ही दिन में गर्मी बरकरार है। ऐसे में जरा सी लापरवाही आपकी सेहत बिगाड़ सकती है। जिला और निजी अस्पतालों में इन दिनों सर्दी, जुकाम, खांसी के मरीजों की लाइन लग रही है। पिछले पखवाड़ा भर से मौसम में ठंड ने दस्तक दी है। जिसके बाद मौसम के उतार चढ़ाव में बीमारियों ने तेजी से पांव पसारना शुरू कर दिए हैं।

बीते माह बरसात के बाद लोगों को दिन में सर्दी का अहसान होने लगा था। इस बार फिर मौसम ने अपना रुख बदल दिया है। सुबह शाम की ठंड से सर्दी जुकाम और खांसी की चपेट में लोग आने लगे हैं। वहीं जिले में अब वायरल बुखार का प्रकोप हल्के-हल्के थमने लगा है, वायरल बुखार से पीड़ित मरीजों की भीड़ जहां सरकारी और निजी अस्पतालों में बीते दिनों के मुकाबले कम देखने को मिल रही हैं। वहीं सर्दी, खांसी जुकाम से जुड़े मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। जिला अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को चिकित्सक भी ऐसे मौसम में बचाव के तरीके और बचने के उपाय बता रहे हैं। वहीं माना यह भी जा रहा है कि इस बार ठंड अधिक पड़ेगी। जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सीबी चौरसिया ने बताया कि सर्दी जुकाम, खांसी से बचाव की सलाह मरीजों को दी जा रही है। उन्होंने बताया कि ठंड से बचने के लिए ठंडा पानी और शीतल पेय पदार्थों का प्रयोग न करें और गर्म कपड़े पहने। थोड़ी सी लापरवाही आपकी सेहत बिगाड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed