{"_id":"5bc8ccaabdec22695e0fe7a7","slug":"151539886250-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से कई बीमार, चार भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से कई बीमार, चार भर्ती
Updated Thu, 18 Oct 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुखार से कई बीमार, चार पीड़ित भर्ती
पूर्व नगर पालिका चेयरमैन के एक रिश्तेदार भी गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
पूरनपुर। मोहल्ला रजागंज और गनेशगंज पूर्वी में बुखार से कई पीड़ित है। पूर्व नगर पालिका चेयरमैन मुन्ने मियां अंजाना के एक रिश्तेदार सहित दो लोगों को गंभीर हालत में पीलीभीत और बरेली के प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। एक युवक को नगर के एक प्राइवेट और एक महिला को सीएचसी में भर्ती कराया गया। महिला सहित दो लोगों में चिकित्सकों डेंगू के लक्षण बताए है।
मोहल्ला गनेशगंज पूर्वी निवासी मीरजहां के पुत्र फरहत ने बताया कि उसकी मां को सात दिन पहले बुखार ने चपेट में ले लिया था। पहने नगर के दो चिकित्सकों के यहां इलाज कराया। बुखार न उतरने पर बरेली के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका तर्क है कि बरेली के डॉक्टरों ने उसकी मां को डेंगू बुखार होने की जानकारी दी है। इसी मोहल्ला निवासी 24 वर्षीय मोहम्मद साजिद ने बताया कि पिछले बृहस्पतिवार से उसे बुखार आ रहा है। नगर के एक प्राइवेट चिकित्सक के यहां इलाज कराने पर भी लाभ नहीं हो रहा है। मोहल्ला रजागंज निवासी 50 वर्षीय सलीम के पुत्र नसीम खां ने बताया कि उसके पति को दस अक्तूबर से बुखार आ रहा है। पीलीभीत के एक प्राइवेट अस्पताल में पिता को भर्ती कराया गया है। चिकित्सक डेंगू बुखार की जानकारी दे रहे है। मोहल्ला ढका निवासी चांदबाबू की पत्नी 35 वर्षीय रेशमा को बृहस्पतिवार को बुखार के चलते सीएचसी में भर्ती कराया गया। चांद बाबू ने बताया कि तीन दिन से उसकी पत्नी को बुखार आ रहा है। इसके अलावा मोहल्ला रजागंज निवासी 23 वर्षीय फैजी, इसी मोहल्ला निवासी शकील का तेरह वर्षीय पुत्र फजल, पचास वर्षीय मोहम्मद यामीन, शहजाद की पत्नी साठ वर्षीय भूरी बेगम बुखार की चपेट में है। एमओआईसी छत्रपाल ने बताया कि नगर और हजारा क्षेत्र में डेंगू के मरीज होने की जानकारी है। अधिकांश डेंगू के मरीज प्राइवेट अस्पतालों में इलाज करवा रहे है। रोकथाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से कीटनाशक का छिड़काव कराया जा रहा है।
000
सीएमओ को पत्र भेजकर की कार्रवाई की मांग
पूरनपुर। नगर पालिका सदस्य और सपा नेता तौफीक अहमद कादरी ने नगर में बढ़ रहे बुखार के मरीजों की संख्या पर सीएमओ को पत्र भेजा है। पत्र में मच्छर नाशक दवाओं का छिड़काव कराने, सीएचसी में डेंगू की जांच की सुविधा शुरू कराने, डेंगू पीड़ित मरीजों को चिह्नित करवाकर उनकी समुचित जांच कराने आदि की मांग की है।