{"_id":"5ba28f73867a5501370efa4c","slug":"151537380211-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेंशन बहाली को लेकर मनाया काला दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर मनाया काला दिवस
Updated Wed, 19 Sep 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
19पीबीटीपी-10
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर मनाया काला दिवस
पीलीभीत। पुरानी पेंशन बहाली मंच के समर्थन में शिक्षक, कर्मचारियों ने बुधवार को काला दिवस मनाया। संयोजक अरविंद कुमार सक्सेना के नेतृत्व में सिंचाई विभाग स्थित कार्यालय प्रांगण में कर्मचारी शिक्षकों की बैठक हुई। उन्होंने कहा कि पांच साल पहले आज के ही दिन तत्कालीन सरकार ने संसद द्वारा काला कानून पारित किया, इसलिए आज भी हम सब इसकी निंदा करते है। महामंत्री अशोक कुमार ने कहा कि जब तक सरकार इस काले कानून को समाप्त कर एक मात्र सहारा पुरानी पेंशन बहाली की मांग को अगर पूरा नहीं करेगी तब तक यह विरोध जारी रहेगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरिओम चौधरी ने चेतावनी दी यदि उनकी मांगों को जल्द नहीं माना जाता तो वह उग्र आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। उमेश गंगवार ने कहा कि शिक्षक व कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली की मांग और नई पेंशन योजना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी रखेगेें। बैठक में राकेश कुमार, दिवान सिंह, पूरनचंद्र, संजीव कुमार, त्रिभुवन कुमार आदि मौजूद रहे।