फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   शिक्षकों और स्कूली बच्चों ने कुकडू कू रैली निकाली

शिक्षकों और स्कूली बच्चों ने कुकडू कू रैली निकाली

Fri, 06 Jul 2018 01:12 AM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
शिक्षकों और स्कूली बच्चों ने कुकडू कू रैली निकाली
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

कोर-एडरा संगठन के माध्यम से प्राथमिक विद्यालयों में भी साफ सफाई एवं अनुशासन के प्रति अभियान की योजना बनाई जा रही है। इस दौरान शिक्षकों एवं बच्चों ने गोष्ठी कर शहर में कुकडू कू रैली निकाली।
पोलियो अभियान को सफल बनाने में कोर एडरा इंडिया का महत्वपूर्ण योगदान माना गया। अब इसी की तर्ज पर प्राथमिक विद्यालयों में सफाई अनुशासन आदि के लिए जागरूकता हेतु कुकडू कू अभियान चलाने की योजना क्रियान्वित की जा रही है। बृहस्पतिवार को बीआरसी केंद्र पर एनजीओ कोर-एडरा के तत्वावधान में प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों की बैठक हुई। इसमें बीएमसी शमशाद ने कहा कि आज के आधुनिक युग में जिन देशों में भी पोलियो के मामले सामने आ रहे हैं। वहां पर मुख्य कारण सफाई व्यवस्था पर ध्यान न देना है। सफाई के प्रति वहां के लोगों में जागरूकता नहीं है।
विज्ञापन

सफाई के मामले में विशेषज्ञों ने कहा यदि पोलियो का वायरस मौजूद हैं, तो वह बच्चे के शरीर में तब तक प्रवेश नहीं कर सकता, जब तक बच्चा हाथ साफ किए बगैर किसी वस्तु को नहीं खाता। पोलियो का वायरस सबसे अधिक शौच के मल के द्वारा ही फैलता है। इसका कारण गंदगी का होना है। साफ सफाई करने से पोलियो के खतरनाक वायरस को समाप्त करने में सहायता मिलेगी। शिक्षकों ने बच्चों को साबुन से अच्छी तरह हाथ धोने के बाद ही खाना खाने को कहा। बैठक के बाद बच्चों एवं शिक्षकों ने नगर में साफ स्वच्छता के नारे लगा एवं हाथ में बैनर पोस्टर लेकर कुकडू कू रैली निकाली। इस दौरान प्रधानाध्यापक विनीता चौहान, पूनम, कविता, बबीता, नीलम, राखी जयंत, आंगनबाड़ी इंदू आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed