{"_id":"5b2559264f1c1bc5628b573d","slug":"151529174310-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर दिन पर पड़ा रहा कूड़ा, लोगों को हुई दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर दिन पर पड़ा रहा कूड़ा, लोगों को हुई दिक्कत
Updated Sun, 17 Jun 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क पर दिन पर पड़ा रहा कूड़ा, लोगों को हुई दिक्कत
15 पीबीटीपी 17
बीसलपुर। नगर पालिका परिषद के अधिकारियों की अनदेखी से स्टेशन रोड पर बैंक ऑफ बड़ौदा के पास सड़क किनारे शुक्रवार को दिन भर काफी कूड़ा पड़ा रहा। इससे आसपास के दुकानदारों और उधर से गुजरने वाले लोगों को काफी दिक्कत हुई।
नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मचारियों ने शुक्रवार को सुबह स्टेशन रोड पर बैंक ऑफ बड़ौदा के पास नाली से काफी कूड़ा निकालकर सड़क के किनारे कई स्थानों पर डाल दिया था। नियमानुसार सफाई कर्मचारियों को यह कूड़ा उसी समय उठाकर फेंक देना चाहिए लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। नतीजतन कूड़ा दिन भर सड़क पर पड़ा रहा। इससे आसपास के दुकानदारों और उधर से गुजरने वाले राहगीरों को काफी दिक्कत हुई। हालांकि आसपास के कुछ जागरूक दुकानदारों अरविंद जायसवाल, हरिशंकर सैनी और बबलू आदि ने फोन पर नगर पालिका परिषद के अधिकारियों से यह कूड़ा उठाने को कहा लेकिन किसी ने उनकी एक न सुनी। पालिका अधिकारियों की इस लापरवाही को लेकर प्रभावित लोगों में रोष देखा गया। इस बाबत नगर पालिका परिषद सफाई निरीक्षक जकील खां ने बताया कि शनिवार को सुबह इस समस्या का हर हालत में निस्तारण करा दिया जाएगा।