{"_id":"5b1d24164f1c1b6a4d8b5bd9","slug":"151528636438-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने पुलिस के विरोध में किया चक्का जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने पुलिस के विरोध में किया चक्का जाम
Updated Sun, 10 Jun 2018 06:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीणों ने पुलिस के विरोध में किया चक्का जाम
अमर उजाला ब्यूरो
बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव नवदिया भगत के ग्रामीणों ने रविवार को सुबह अपने गांव के बाहर पुलिस के विरोध में चक्का जाम कर दिया। बाद में कोतवाल ने गलतफहमी दूर कर दी तो ग्रामीणों ने चक्का जाम खत्म कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव नवदिया भगत निवासी पुत्तूलाल की रविवार की रात सवा नौ बजे बरेली रोड पर गांव मोहम्मदपुर भजा के पास रोडवेज बस से कुचलकर मौत हो गई थी। पुलिस ने रात में ही शव को सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया था और रिपोर्ट भी दर्ज कर ली गई थी। ग्रामीण पुलिस की कार्रवाई से अनभिज्ञ रहे। रविवार सुबह सात बजे किसी व्यक्ति ने गांव नवदिया भगत में यह दुष्प्रचार कर दिया कि कोतवाली पुलिस ने इतने गंभीर मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। यह दुष्प्रचार होते ही ग्रामीणों में पुलिस के प्रति रोष फैल गया था और ग्रामीणों ने पुलिस के विरोध में चक्का जाम करने का निर्णय भी ले लिया। ग्रामीणों ने इस निर्णय के तहत सुबह आठ बजे अपने गांव के बाहर पुलिस के विरोध में प्रदर्शन, नारेबाजी और चक्का जाम शुरू कर दिया। मामला संज्ञान में आने पर कोतवाल माधौसिंह विष्ट तत्काल रिपेार्ट पत्रावली साथ लेकर मौके पर पहुुंचे। कोतवाल द्वारा रिपोर्ट पत्रावली दिखाए जाने पर ग्रामीणों की गलत फहमी दूर हुई और उन्होंने तब जाकर कहीं एक घंटे बाद आंदोलन खत्म हो सका।