{"_id":"5a647f894f1c1b7b268b58e6","slug":"151516535689-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"29 से होगी पीलीभीत में राज्यस्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
29 से होगी पीलीभीत में राज्यस्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता
Updated Sun, 21 Jan 2018 05:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता की तैयारियां पूरी
29 से होगी सरदार इंद्रजीत सिंह विर्क तृतीय क्रिकेट प्रतियोगिता
आठ फरवरी को होगा समापन, मुख्य अतिथि होंगे राज्यपाल
21पीबीटीपी1
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सरदार इंद्रजीत सिंह विर्क तृतीय मेमोरियल प्रदेश स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता 29 जनवरी से शुरू होगी। एलएच शुगर फैक्ट्री क्रिकेट स्टेडियम में होने वाली इस प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रतियोगिता का समापन आठ फरवरी को होगा जिसमें प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रह कर विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार व ट्राफी प्रदान करेंगे।
एसोसिएशन की ओर से यहां आयोजित पत्रकार वार्ता में एसोसिएशन के संरक्षक एवं शहर विधायक संजय सिंह गंगवार व वरिष्ठ अध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र गंगवार ने प्रतियोगिता के बाबत विस्तार से जानकारी दी। शहर विधायक ने कहा कि पीलीभीत की जमीन खिलाड़ियों के लिए उपजाऊ है। जिले ने विभिन्न खेलों के तमाम खिलाड़ी प्रदेश व देश को दिए हैं। अभी भी तमाम प्रतिभाएं मंच न मिल पाने के कारण दबी हुई हैं। ऐसी प्रतियोगिताओं से उन्हें आगे आना का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि राज्यपाल राम नाईक समापन समारोह में आएंगे। उनका प्रयास होगा कि खेल मंत्री चेतन चौहान भी समापन के मौके पर आएं। विधायक ने कहा कि प्रतियोगिता में रणजी ट्राफी, बोर्ड ट्राफी व आईपीएल के साथ-साथ अंडर 19 इंडिया टीम में खेलने वाले कई खिलाड़ी मेरठ, मुरादाबाद व अन्य महानगरों की टीम से यहां खेलेंगे।
वरिष्ठ अध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र गंगवार ने कहा कि प्रदेश के इस छोटे से जिले में प्रदेश स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन से यहां के तमाम युवा क्रिकेटरों को काफी कुछ सीखने का मौका मिलेगा। प्रेस वार्ता को अध्यक्ष अनिल महेंद्रू, आयोजन सचिव परमवीर सिंह पैरी, वित्त प्रबंधक पंकज सिंह, कोषाध्यक्ष बिनसन क्लिफर्ड व संदीप सिंह ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
----