{"_id":"5a4effa14f1c1b36198b4dfe","slug":"151515126689-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सियाबाड़ी पट्टी के निकट बनेगा टंचिंग ग्राउंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सियाबाड़ी पट्टी के निकट बनेगा टंचिंग ग्राउंड
Updated Fri, 05 Jan 2018 10:01 AM IST
विज्ञापन
04 पीबीटीपी 5, 6
सियाबाड़ी पट्टी के निकट बनेगा टंचिंग ग्राउंड
नगरपालिका के नवनिर्वाचित बोर्ड की पहली बैठक में हुई निर्णय
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। नगर पालिका के नवनिर्वाचित बोर्ड की पहली बैठक बृहस्पतिवार को हुई। इसमें कूड़ा निस्तारण के लिए सियाबाड़ी पट्टी में टंचिंग ग्राउंड बनवाने, सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने को उपकरण खरीदने सहित प्रस्ताव पास किए गए। पालिकाध्यक्ष ने सदस्यों से अपने मोहल्लों में भ्रमण कर लोगों से कूड़ा खुले में न डालने को प्रेरित करने की अनुरोध किया।
नगरपालिका सभागार में अध्यक्ष विमला जायसवाल की अध्यक्षता में दोपहर दो बजे से शुरू हुई बैठक में प्रभारी ईओ नरसिंह राणा ने कार्रवाई प्रारंभ की। नवनिर्वाचित सदस्यों से परिचय के बाद चर्चा शुरू हुई। सदस्यों ने वार्डों में सफाईकर्मियों एवं संसाधनों की कमी की समस्या रखी। पालिका अध्यक्ष ने सदन को बताया कि ट्रैक्टर ट्राली के अलावा छोटे लोडर सहित कई संसाधन खरीदने जाने हैं। इस पर सदस्यों ने अपनी सहमति व्यक्त की। इसके साथ ही सदस्यों द्वारा कूड़ा निस्तारण के बाबत जानकारी करने पर अध्यक्ष ने बताया टंचिंग ग्राउंड बनाने के लिए जहानाबाद के सियाबाड़ी पट्टी गांव के निकट स्थान देखा गया है। बोर्ड की सहमति के बाद इसकी पत्रावली डीएम के समक्ष रखी जाएगी। सदस्यों ने इसपर सहमति व्यक्त की। बिजली और पानी व्यवस्था पर चर्चा हुई। इसमें भी उपकरण खरीदने एवं शहर में पाइप लाइन डलवाने को गत वर्ष शुरू की गई कार्रवाई को तेज करने का प्रस्ताव पास किया गया।
शहर को स्मार्ट सिटी बनाने को गत वर्ष सर्वे और सर्वे करने वाली एजेंसी के बारे में भी सदस्यों ने जानकारी मांगी जिसे प्रभारी ईओ नरसिंह राणा ने अगली बैठक तक उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। बैठक में अध्यक्ष विमला जायसवाल, चेयरमैन के पति प्रभात जायसवाल, विधायक प्रतिनिधि कुश कुमार वर्मा, पुष्पा उपाध्याय, देवी सिंह अशोक, संजीव सक्सेना, प्यारेलाल, अवतार सिंह मोनू, विजय कुमार, सुनीता सिंह, भीम सिंह चौहान, उमा मिश्रा आदि थे।