{"_id":"5a23ff994f1c1b96698b6e70","slug":"151512308633-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक सवार कर्मचारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक सवार कर्मचारी की मौत
Updated Sun, 03 Dec 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पूरनपुर। बाइक से चीनी मिल में ड्यूटी करने जा रहे संविदा कर्मचारी गांव कुर्रैया निवासी 35 वर्षीय प्रदीप कुमार सिंह की असम हाइवे पर एक पेट्रोल पंप के समीप ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राली मौके पर छोड़ भाग गया। पुलिस ने प्रदीप के भाई दिलीप सिंह की ओर से ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
घटना रविवार सुबह करीब नौ बजे की है। प्रदीप कुमार दि किसान सहकारी चीनी मिल में संविदा मजदूर पद पर तैनात था। सुबह बाइक से ड्यूटी जाते समय असम हाइवे पर पीछे से पहुंची अनियंत्रित गति से ट्रैक्टर-ट्राली चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में प्रदीप कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर-ट्राली मौके पर छोड़ भाग गया। कोतवाली पुलिस ने प्रदीप के भाई गांव कुर्रैया निवासी दिलीप सिंह की ओर से ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर प्रदीप के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रदीप दो भाइयों में छोटा था। उनके पिता इंद्रपाल सिंह सहकारी गन्ना समिति परिसर में मंदिर के पुजारी थे। करीब सवा साल पहले उनकी मौत हो गई थी। प्रदीप की मौत पर उसके परिवार वालों में कोहराम मच गया।