{"_id":"682f7040dfc5cc9a8902e284","slug":"150-lakh-rupees-were-cheated-in-the-name-of-sending-to-russia-threatened-on-protest-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-136403-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: रूस भेजने के नाम पर 1.50 लाख रुपये ठगे, विरोध पर धमकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: रूस भेजने के नाम पर 1.50 लाख रुपये ठगे, विरोध पर धमकाया
Fri, 23 May 2025 12:13 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 23 May 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। मदरसा शिक्षक ने रूस में नौकरी दिलाने का झांसा देकर पीड़ित से 1.50 लाख रुपये ठग लिए। लंबा समय बीतने के बाद भी वीजा न मिलने पर पीड़ित ने रुपये मांगे तो आरोपी ने गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी। एसपी के आदेश पर न्यूरिया पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। न्यूरिया थाना क्षेत्र के गांव टोंडरपुर निवासी मोहम्मद अशरफ ने एसपी के आदेश पर दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसकी मुलाकात गजरौलाकलां कस्बा निवासी मोहम्मद साकिर से हुई। साकिर थाना क्षेत्र के हरचुईया गांव में स्थित मदरसे में पढ़ाता था। मुलाकात के बाद आरोपी ने उसके छाेटे भाई युसूफ को रूस भेजकर नौकरी लगवाने की बात कही।
आरोपी की बातों पर विश्वास कर वह भाई को विदेश भेजने के लिए तैयार हो गया। इस पर आरोपी ने वीजा के लिए उससे दो बार में डेढ़ लाख रुपये लिए। बावजूद इसके लंबा समय बीतने के बाद भी आरोपी ने वीजा उपलब्ध नहीं कराया। जानकारी करने पर वह टाल मटोल करता रहा।
आरोप है कि रुपये मांगने पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। कुछ समय बाद आरोपी ने मदरसे में आना बंद कर दिया। थाना प्रभारी सुभाष चंद्र ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।