फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   15 schools were closed without recognition, notice was given to the operators

Pilibhit News: बगैर मान्यता के 15 स्कूलों को कराया बंद, संचालकों को दिया नोटिस

Sun, 27 Jul 2025 01:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 27 Jul 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
15 schools were closed without recognition, notice was given to the operators
पूरनपुर। विभाग की जांच में ब्लाॅक क्षेत्र में 15 स्कूल बगैर मान्यता के चलते पाए गए। इन सभी स्कूलों को बंद करा दिया गया। स्कूल संचालकों को नोटिस जारी कर दोबारा स्कूल संचालित न करने और संचालित मिलने पर एक लाख रुपये जुर्माना और अन्य कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


खंड शिक्षा अधिकारी विजय वीरेंद्र सिंह ने बताया कि बगैर मान्यता के चल रहे स्कूलों का सर्वे कराया गया। सर्वे में अब तक 15 स्कूल बगैर मान्यता के चलते मिले। सभी स्कूलों को बंद करा दिया गया है। स्कूल संचालकों को नोटिस जारी कर दोबारा स्कूल संचालित मिलने पर एक लाख रुपये जुर्माना और अन्य कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। उन्होंने बताया कि गांव जोगराजपुर में सरस्वती विद्या निकेतन, मदर प्लेनेट स्कूल, जय सतगुरु पब्लिक स्कूल, सरस्वती शिक्षा निकेतन, द लिटिल हार्टस अकादमी, गांव सेहरामऊ में श्री बाली जी हजारी लाल परशुराम विद्या मंदिर, गांव गढ़ाकलां में आर्यरन इंटरनेशनल स्कूल, गांव जेठापुर में राधा कृष्णन पब्लिक स्कूल, गांव नवदिया धनेश में सांई बाबा पब्लिक स्कूल, गांव अमरैयाकलां में आदर्श कन्हई पब्लिक स्कूल, गांव धर्मापुर में दुर्गा विद्या मंदिर, सुशीला देवी मेमोरियल स्कूल, गांव कढैया कनपरा में ग्रामीण विकास उच्चतर माध्यमिक स्कूल, गांव पिपरा मुजप्ता में भूपराम लालाराम बाल विद्या मंदिर, गांव महुआ गुंदे में शिवसागर सरस्वती शिशु मंदिर बगैर मान्यता के पाए गए।
विज्ञापन


-------

चार स्कूलों को दो बार जारी हो चुके नोटिस

गांव नवदिया धनेष के सांई बाबा पब्लिक स्कूल संचालक को पहले सात मई को, गांव अमरैया कलां के आदर्श कन्हई पब्लिक स्कूल को नौ मई, गांव धर्मापुर के दुर्गा विद्या मंदिर स्कूल को नौ मई, गांव महुआ गुंदे के विद्यासागर सरस्वती शिशु मंदिर को सात मई को भी नोटिस जारी किया गया था। इन चारों स्कूलों को दोबारा नोटिस जारी कर बंद कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed