फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   15 lakh rupees were swindled by promising to send them to America

Pilibhit News: अमेरिका भेजने का झांसा देकर हड़प लिए 15 लाख रुपये

Tue, 25 Mar 2025 12:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 25 Mar 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
15 lakh rupees were swindled by promising to send them to America
कलीनगर। अमेरिका भेजने के नाम पर आरोपियों ने पीड़ित से 21 लाख रुपये लिए। वीजा न मिलने पर पीड़ित ने रुपये वापस मांगे तो छह लाख रुपये ही वापस लौटाए। बचे 15 लाख रुपये मांगने पर मारपीट पर उतारू हो गए। माधोटांडा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पूरनपुर कोतवाली के गांव रूदपुर निवासी बलजिंदर सिंह ने एसपी के आदेश पर माधोटांडा थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसने दो साल पूर्व पुत्र अनमोल सिंह को अमेरिका भेजने के लिए माधोटांडा के रायपुर गांव निवासी राजेंद्र सिंह से बात की।
विज्ञापन

राजेंद्र ने 38 लाख रुपये खर्च बताया। रकम मिलने पर अमेरिका का वीजा देने की बात कही।
आरोपी के बताए अनुसार उसने 21 लाख रुपये दे दिए। शेष रकम अमेरिका पहुंचने के बाद देने के लिए कहा। आरोपी ने वीजा संबंधी सभी कागजात ले लिए। तीन माह के अंदर वीजा देने की बात कही। समय बीतने के बाद वीजा मांगा तो टाल-मटोल करने लगा।
विज्ञापन

वीजा देने से मना करने पर उसने आरोपी से रुपये वापस मांगे। इस पर आरोपी ने छह लाख रुपये तो वापस कर दिए, शेष रकम के लिए टाल मटोल करता रहा। बाद में गाली-गलौज और झगड़ा पर उतारू हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed