फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   15 buses will increase on Delhi route on Holi

Pilibhit News: होली पर दिल्ली मार्ग पर बढ़ेंगी 15 बसें

Sat, 16 Mar 2024 10:49 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
15 buses will increase on Delhi route on Holi
पीलीभीत। होली मनाने आने वाले जिले के यात्रियों को कोई असुविधा न हो इसलिए परिवहन निगम ने बसों को बढ़ाए जाने का निर्णय लिया है।सर्वाधिक यात्रियों की संख्या को देखते हुए 15 बसें दिल्ली मार्ग पर बढ़ाई जाएंगी। अन्य मार्गों पर भी बसों के फेरे बढ़ाने की रूपरेखा तय की गई है। उधर, रेलवे भी 22 मार्च से होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू करने जा रहा है।
विज्ञापन

जिले के हजारों लोग दिल्ली और अन्य शहरोें में नौकरी और अपना व्यवसाय कर रहे हैं। त्योहारों पर ये लोग घर आते-जाते हैं। इन यात्रियों की सुविधा के लिए रोडवेज ने तैयारियां शुरू कर दीं हैं। पीलीभीत डिपो से कुल 102 बसों का संचालन किया जाता है। 35 बसों का संचालन दिल्ली मार्ग पर किया जाता है। यात्रियों को किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए परिवहन निगम दिल्ली मार्ग पर 15 अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा। साथ ही लंबी दूरी के अन्य मार्गों पर भी फेरे बढ़ाने की तैयारी है।
विज्ञापन

एआरएम पवन कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दिल्ली मार्ग पर ज्यादा यात्री रहते हैं। इसलिए इस मार्ग पर बसों की संख्या को बढ़ाया जाएगा, इसकी तैयारियां शुरू कर दी गईं है। इसके अलावा पूरनपुर, बीसलपुर समेत अन्य लोकल मार्गाें पर भी बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed