फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   15 bigha wheat crop burnt to ashes, cattle shed also caught fire

Pilibhit News: 15 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, पशुशाला में भी लगी आग

Fri, 17 Apr 2026 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
15 bigha wheat crop burnt to ashes, cattle shed also caught fire
ग्राम भैसहा गवालपुर में जला ग्रामीण का सामान फोटो संवाद
पीलीभीत। जिले में आग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शार्ट-सर्किट और अन्य कारणों से लग रही आग से किसानों की गेहूं की फसल जलकर राख हो जा रही है। बृहस्पतिवार को बिलसंडा क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर लगी आग से करीब 15 बीघे गेहूं की फसल जल गई। बरखेड़ा में एक पशुशाला में आग लगने से ग्रामीण को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

गेहूं की कटी पड़ी फसल में लगी आग

बिलसंडा। गांव नगरिया में खेत पर कटी पड़ी गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई। जानकारी पर जुटे ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


गांव नगरिया निवासी सुनीता ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह करीब पांच बीघा गेहूं फसल की कटाई करने के बाद घर पर चली गई थी। दोपहर बाद जब गेहूं को बांधने के लिए पहुंची, तब देखा कि खेत में आग लग गई है। उसने शोर मचाना शुरू किया तो काफी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। ग्रामीणों के सहयोग से फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। इस बीच काफी फसल जल गई। तहसीलदार हबीब अंसारी, नायब तहसीलदार अवधेश कुमार व लेखपाल ने मौका मुआयना कर आग से हुए नुकसान का आंकलन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



आग लगने से 10 बीघा गेहूं की फसल जली
बिलसंडा। खेतों में पकी खड़ी गेहूं की फसल में बृहस्पतिवार को आग लग गई। घटना गांव नौआ नगला की है। पड़ोस के गांव घुंघचइया निवासी हुलासीराम, रामेश्वर दयाल व गुलजारी लाल के खेतों में लगी आग से 10 बीघा फसल जलकर नष्ट हो गई। पीड़ितों के अनुसार आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है।

पशुशाला में आग लगने से नुकसान

बरखेड़ा। ग्राम भैंसहा ग्वालपुर में बुधवार की रात एक किसान की पशुशाला मेंं आग लग गई। इससे हजारों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।

गांव निवासी भूपराम ने बताया कि रात करीब 11 बजे अचानक पशुशाला आग लग गई। पशुशाला में छप्पर पड़ा होने के कारण आग तेजी से फैल गई। पड़ोस में स्थित उनका छप्परपोश रिहायशी मकान आग की चपेट में आने से बच गया। किसान ने साहस दिखाते हुए पशुओं को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया।


ग्रामीणों के सहयोग से जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक वहां रखा सामान जल गया। पीड़ित किसान के मुताबिक आग से वहां रखा इंजन पाइप, चारपाई और अन्य घरेलू सामान सहित करीब 10 हजार रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed