फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   15 august

तिरंगे को प्रणाम और शहीदों को किया नमन

Sat, 17 Aug 2019 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
15 august
पीलीभीत। जिले भर में शुक्रवार को आजादी का जश्न धूमधाम से मनाया गया। कलेक्ट्रेट में डीएम वैभव श्रीवास्तव और विकास भवन में सीडीओ रमेश चंद्र पांडेय ने राष्ट्रध्वज फहराया। वाटर वर्कस से गांधी स्टेडियम तक स्कूली बच्चों ने रूटमार्च निकाला। बीएसए देवेंद्र स्वरूप, सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने अपने कार्यालय परिसर में झंडा फहराया। जिला जजी के न्याय भवन में जिला जज महताब अहमद ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर हुई गोष्ठी में अपर जिला जज संजीव शुक्ला, स्पेशल जज रामचंद्र, प्रभारी डीजीसी अपराध धीरेंद्र मिश्र, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय कमलेश दुबे आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन


शिक्षण संस्थाओं में रही स्वतंत्रता दिवस की धूम
संतराम सरस्वती शिशु मंदिर में शिशु शिक्षा समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश गंगवार ने ध्वजारोहण किया। चिरौंजीलाल वीरेंद्रपाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रबंधक करुणाशंकर शुक्ल, अंगूरीदेवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रबंधक अर्चना खंडेलवाल, स्प्रिंगडेल कॉलेज में निदेशिका सरोज जगोता, सनातन धर्म बांके बिहारी राम इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य ओमप्रकाश वर्मा, डिवाइन कॉलेज में चेयरमैन आरके धवन, पुष्प इंस्टीट्यूट में प्राचार्य डॉ.मोहम्मद सलीम, एसएन इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य मोहम्मद तालिब हुसैन, शैमरॉक किरन स्कूल में प्रधानाचार्य अदिति सक्सेना, इनीशियम ग्लोबल स्कूल में पीसी मिश्रा, लायंस बाल विद्या मंदिर सीनियर सेकेंड्री स्कूल में उपाध्यक्ष डॉ. महेशचंद्र अग्रवाल, हाफिज रहमत खां डिग्री कॉलेज में पूर्व मंत्री हाजी रियाज अहमद, राजकीय इंटर कॉलेज पौटाकलां प्रधानाचार्य डॉ. अजय कुमार सक्सेना, रोजी फ्लावर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य नूर मोहम्मद, केडी इंटरनेशनल स्कूल में डॉ. विपिन साहनी, लालबहादुर शास्त्री शिक्षा निकेतन में लक्ष्मीकांत शर्मा, आर्य कन्या इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य अनीता देवी, रामलुभाई साहनी महिला महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. नरेश पाल, सेंट अली पब्लिक जूनियर हाईस्कूल में प्रधानाचार्य गुलाम अली ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान बच्चों ने मार्चपास्ट निकाला और सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
विज्ञापन


परिषदीय विद्यालयों में लगे रीडिंग मेले
बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित मॉडल प्राइमरी स्कूल पिपरिया अगरू में प्रधानाचार्य सय्यदा ने ध्वजारोहण किया। यहां रीडिंग मेले का भी आयोजन किया गया। इसके अलावा कंपोजिट विद्यालय नखासा, प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय कैंच, बरहा आदि भी ध्वजारोहण हुआ और रीडिंग मेले लगे। बच्चों ने देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी और एसएसबी कमांडेंट ने किया ध्वजारोहण
पुलिस लाइन में एसपी मनोज सोनकर और सशस्त्र सीमा बल 49वीं वाहिनी ललौरीखेड़ा पर उप कमांडेंट सुनिल सिंह रावत ने ध्वजारोहण किया। जवानों ने बच्चों को मिठाई बांटी। स्कूली बच्चों ने रैली निकाली और सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। जिला कारागार में जेल अधीक्षक अनूप सिंह ने ध्वजारोहण किया।

वन कर्मी हुए सम्मानित
टाइगर रिजर्व मुख्यालय पर फील्ड डायरेक्टर एच राजा मोहन व डिप्टी डायरेक्टर नवीन खंडेलवाल ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर बेहतर कार्य करने वाले वनकर्मियों को सम्मानित किया गया। वहीं नेपाल से आए उत्पाती हाथी को सुरक्षित वापस करने पर फील्ड डायरेक्टर के अलावा एसडीओ प्रवीण खरे, रेंजर वजीर हसन समेत सात अन्य को लखनऊ स्थित मुख्यालय में सीसीएफ पवन कुमार ने सम्मानित किया।

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा
पीलीभीत। ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
पूरनपुर। यहां तहसील कार्यालय में एसडीएम चंद्रभानु सिंह, कोतवाली में सीओ कमल सिंह, नगर पालिका में चेयरमैन प्रदीप जायसवाल लल्लन, सीएचसी में एमओआईसी डॉ. सीपी सिंह, ब्लाक कार्यालय में खंड विकास अधिकारी नीरज दुबे, सहाकरी गन्ना समिति में सचिव टीएन त्रिपाठी, एससीडीआई संजय श्रीवास्तव ने झंडा फहराया। स्कूल कॉलेजों में भी ध्वजारोहण किया गया।

शेरपुरकलां। कस्बे समेत क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। मदरसा और स्कूलों में ध्वजारोहण किया गया।
अमरैयाकलां। प्राथमिक विद्यालय खाता में प्रधान सत्यवती यादव, अमरैयाकलां के प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक स्कूल में प्रधान सत्यवती यादव ने झंडा फहराया।
बीसलपुर। नगर समेत आसपास क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। मुंसिफ कोर्ट, सीओ कार्यालय, दियोरिया कोतवाली, अक्शा कालेज, भाजपा कार्यालय, महारानी अबंतीबाई जूनियर हाई स्कूल, सुभाष चंद्र बोस स्कूल, तहसील, कोतवाली, नगर पालिका, बालाजी कालेज, चीनी मिल, उपनिबंधक कार्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय, शफी कॉलेज, निसा कालेज, शफी स्कूल आदि में ध्वजारोहण किया गया।
माधोटांडा। यहां तहसील कार्यालय में एसडीएम हरिओम शर्मा ने ध्वजारोहण किया। स्कूलों में भी ध्वजारोहण किया गया।
बरखेड़ा। यहां सरकारी, अर्ध सरकारी एवं स्कूल कॉलेजों में ध्वजारोहण किया गया। बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली और सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
अमरिया। तहसील कार्यालय पर एसडीएम जंग बहादुर सिंह ने ध्वजारोहण किया। स्कूल कॉलेजों में भी झंडा फहराया गया।
न्यूरिया। नगर पंचायत कार्यालय समेत अन्य सरकारी कार्यालयों और स्कूलों में ध्वजारोहण किया गया।
जहानाबाद। कोतवाली में सीओ योगेंद्र कुमार ने ध्वजारोहण किया। स्कूल कॉलेजों में भी ध्वजारोहण किया गया।
परेवा वैश्य। यहां स्वतंत्रता दिवस पर स्कूल कॉलेजों में ध्वजारोहण के साथ विभिन्न कार्यक्रम भी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed